मूँग और मसूर दाल की तेजी मंदी रिपोर्ट -18 सितंबर 2025
किसान साथियों और व्यापारी भाइयों दिल्ली में देसी मसूर के भाव लगातार दूसरे दिन ₹25 कमजोर होकर ₹6,750 प्रति क्विंटल पर आ गए, जबकि आयातित मसूर के भाव भी नरम बने रहे। मुंद्रा और कांडला बंदरगाह पर मसूर के दाम ₹100 गिरकर ₹5,950, हजीरा पर ₹6,200 पर दिखे। कनाडा की मसूर कंटेनर में ₹100 टूटकर ₹6,200 और पटना में ₹7,400 पर रही। ग्लोबल मार्केट में मसूर का उत्पादन अनुमान ज्यादा है, इसी वजह से घरेलू बाजार में दाम पर दबाव है। हालांकि, बड़ी गिरावट की उम्मीद नहीं है, क्योंकि नवरात्रों के बाद दाल की खपत बढ़ेगी और बिहार, बंगाल, असम जैसे राज्यों से मांग निकलेगी। वहीं, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में मसूर की आवक घटी है, जिससे दबाव थोड़ा कम हो सकता है।
सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |
घरेलू उत्पादन अनुमानित तौर पर कम है लेकिन स्टॉकिस्टों के पास पुराना स्टॉक काफी बचा है। दूसरी ओर, मूंग की बात करें तो दिल्ली और जयपुर में लगातार दूसरे दिन दाम कमजोर हुए हैं, जबकि कई अन्य मंडियों में भाव स्थिर बने रहे। दूधानी मंडी में नई मूंग ₹8,000, जयपुर में मूंग बिल्टी ₹7,200, जलगांव मंडी में चमकी मूंग ₹8,500 पर स्थिर रही, जबकि दिल्ली में ₹50 गिरकर ₹7,350 पर कारोबार हुआ और अकोला में चमकी मूंग ₹7,800 पर टिकी रही। केंद्र सरकार लगातार केंद्रीय पूल से मूंग की बिकवाली कर रही है, जिससे बाजार पर दबाव है और चालू खरीफ में मूंग का उत्पादन भी अनुमान से ज्यादा दिख रहा है। हालांकि, बुआई पिछले साल से थोड़ी कम है लेकिन नई आवकों में बढ़ोतरी हो सकती है और बड़ी तेजी की उम्मीद नहीं करनी चाहिए। फिलहाल मसूर में हल्की नरमी की गुंजाइश है, लेकिन खपत बढ़ने से गिरावट सीमित रहेगी, वहीं मूंग के दाम सरकारी बिकवाली और नई आवकों के चलते फिलहाल दबाव में रहेंगे और पितृ पक्ष के बाद बाजार में कुछ सुधार बन सकता है। व्यापार अपने विवेक से करें।
👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े
👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें
👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*
👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट
👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव
👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें
About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।
