Movie prime

मूँग और मसूर दाल की तेजी मंदी रिपोर्ट -10 सितंबर 2025

mandibhavtoday
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

किसान साथियों और व्यापारी भाइयों कल मसूर की कीमतों में हल्का सुधार बना जबकि मूंग का बाजार स्थिर रहा। शाम को देसी मसूर दिल्ली में ₹25 प्रति क्विंटल मजबूत होकर ₹6,800 पर पहुंच गई, जबकि आयातित मसूर की कीमतें मुंद्रा, कांडला और हजिरा बंदरगाहों पर ₹6,075 से ₹6,200 प्रति क्विंटल के बीच स्थिर बनी रहीं। कनाडा से आने वाली मसूर कंटेनर ₹6,350, पटना मंडी में मसूर ₹7,500 पर स्थिर बोली गई, वहीं इंदौर, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में आवक थोड़ी कम बताई जा रही है। स्टॉकिस्टों के पास माल है, लेकिन नई फसलआने में अभी समय है, इसलिए बड़ीगिरावट की संभावना नहीं है। बिहार, बंगाल और असम से मसूर दाल की मांग बनी हुई है और खपत सीजन भी सपोर्ट कर रहा है। दूसरी ओर मूंग में कीमतें ज्यादातर जगहों पर स्थिर से कमजोर रहीं।

सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |

इंदौर में बोल्ड मूंग  ₹8,300 पर स्थिर रही, जबकि जयपुर मंडी में बिल्टी मूंग ₹100 कमजोर होकर ₹7,400 तक आ गई। जलगांव में चमकी मूंग ₹8,300 पर स्थिर रही, दिल्ली में भाव ₹50 गिरकर  ₹7,775 रह गए, जबकि अकोला में चमकी मूंग ₹7,800 पर टिक गई। मौसम सुधरने से मूंग की आवक बढ़ने की उम्मीद है और सरकार भी केंद्रीय पूल से लगातार बिकवाली कर रही है, जिससे दामों पर दबाव बना हुआ है। बुआई भी पिछले साल से ज्यादा हुई है और उत्पादन अनुमान भी ऊंचा है, इसलिए मूंग में बड़ी तेजी की संभावना कमजोर है, लेकिन बारिश से फसल के खराब होने का अनुमान और त्योंहारी सीजन में खपत बढ़ने से कीमतों को हल्का सहारा मिल सकता है। व्यापार अपने विवेक से करें।


👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े

👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें

👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।