मूँग और मसूर दाल की तेजी मंदी रिपोर्ट -02 अक्टूबर 2025
किसान साथियों और व्यापारी भाइयों मूंग और मसूर बाजार में हल्की तेजी की संभावना नजर आ रही है। मसूर में पिछले दो दिनों से लगातार हल्की तेजी देखने को मिली है और शाम को देसी मसूर के दाम दिल्ली में 25 रुपये बढ़कर 6,700 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुँच गए हैं। कटनी की मंडी में भी देसी मसूर 50 रुपये मजबूत होकर 6,650 रुपये प्रति क्विंटल पर बोली गई। वहीं आयातित मसूर की हालत बिल्कुल उलटी रही और मुंद्रा, कांडला, हजिरा जैसे प्रमुख बंदरगाहों पर इसके भाव 25 से 50 रुपये तक नरम होकर 5,950 रुपये प्रति क्विंटल के बीच रह गए।
सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |
कनाडा की मसूर भी कंटेनर में 50 रुपये कमजोर होकर 6,000 रुपये प्रति क्विंटल पर टिक गई। वैश्विक स्तर पर उत्पादन अनुमान ज्यादा है, इसी वजह से मिलें नई इन्वेंट्री जोड़ने में दिलचस्पी नहीं ले रही हैं। लेकिन घरेलू स्तर पर आवक कम है और उत्पादन भी सीमित रहा है, इस कारण हल्की मजबूती बनी हुई है। अक्टूबर के मध्य से बिहार, बंगाल और असम की मांग बढ़ने की उम्मीद है, साथ ही खपत का सीजन भी शुरू हो जाएगा, जिससे मसूर को थोड़ा और सहारा मिल सकता है। उधर मूंग का हाल अपेक्षाकृत स्थिर रहा है। शाम को दिल्ली में मूंग 7,300 रुपये, इंदौर में बोल्ड मूंग 8,300 रुपये और जयपुर में 7,000 रुपये प्रति क्विंटल पर कारोबार हुआ।
सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे | सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |
हालांकि अकोला में चमकी मूंग तेज होकर 7,400 रुपये तक जा पहुँची, जबकि जलगांव में कर्नाटक लाइन की मूंग कमजोर होकर 7,400 रुपये प्रति क्विंटल पर आ गई। नई मूंग की आवक बढ़ रही है और अक्टूबर में यह और तेज़ी से बढ़ सकती है। चालू सीजन में मूंग की बुआई पिछले साल की तुलना में थोड़ी कम जरूर हुई है, लेकिन उत्पादन अनुमान काफी अच्छा है और सरकार लगातार केंद्रीय पूल से मूंग की बिकवाली कर रही है। ऐसे में बड़ी तेजी की उम्मीद करना फिलहाल जोखिम भरा है। कुल मिलाकर, मसूर में स्थानीय और मौसमी मांग की वजह से सीमित मजबूती बन रही है, जबकि मूंग अभी स्थिर दायरे में है और बड़े उतार-चढ़ाव की संभावना निकट भविष्य में नहीं दिखती, लेकिन दिवाली के पास हल्की तेजी देखने को मिल सकती है। व्यापार अपने विवेक से करें।
👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े
👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें
👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*
👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट
👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव
👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें
About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।
