Movie prime

मिडिल ईस्ट तनाव से चावल व्यापार हिला – आगे क्या?

mandibhavtoday
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
दोस्तों मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव ने इस समय ग्लोबल चावल व्यापार की दिशा को काफी हद तक प्रभावित कर दिया है, और इसका असर सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि थाईलैंड जैसे बड़े एक्सपोर्टर पर भी साफ दिख रहा है। खाड़ी क्षेत्र, जो ग्लोबल शिपिंग का एक अहम रूट है, वहां हालात खराब होने से फ्रेट रेट 15 से 30 मार्च के बीच 40% से ज्यादा बढ़ गए हैं, जिसमें फ्यूल कॉस्ट, स्पेशल सरचार्ज और इंश्योरेंस प्रीमियम की बढ़ोतरी मुख्य वजह रही। इसका सीधा असर यह हुआ कि खाड़ी देशों के इंपोर्टर्स फिलहाल नए ऑर्डर देने में देरी कर रहे हैं और बाजार “wait and watch” मोड में चला गया है। थाईलैंड के लिए मिडिल ईस्ट तीसरा सबसे बड़ा बाजार है, जहां हर साल करीब 1.34 मिलियन टन चावल भेजा जाता है जिसकी वैल्यू लगभग 20 बिलियन थाई बहत है, और इसमें करीब 75% हिस्सा अकेले इराक का होता है, लेकिन अभी इराक को सप्लाई रुकने की खबरें बाजार में चिंता बढ़ा रही हैं। नए साल के पहले दो महीनों में थाईलैंड ने खाड़ी देशों को केवल 92,000 टन चावल निर्यात किया, जो पिछले साल की तुलना में 52.58% कम है, यानी गिरावट काफी तेज है।
आगे की जानकारी के लिए whatsapp ग्रुप जॉइन करे (9306639343)
अगर मिडिल ईस्ट में स्थिति और बिगड़ती है और होरमुज स्ट्रेट पर शिपिंग बाधित रहती है तो थाईलैंड के 2026 के 7 मिलियन टन एक्सपोर्ट टारगेट पर भी खतरा मंडरा सकता है और करीब 1 मिलियन टन तक का नुकसान संभव माना जा रहा है। इसी जोखिम को देखते हुए थाईलैंड अब अफ्रीका जैसे नए बाजारों पर फोकस बढ़ाने की रणनीति बना रहा है, साथ ही हाई क्वालिटी और वैल्यू एडेड चावल को प्रमोट करने की योजना है। दूसरी तरफ अमेरिका को भी जनवरी-फरवरी में निर्यात 25.16% घटकर सिर्फ 1,000 टन रह गया, जिसका कारण टैरिफ और ट्रेडिंग डिसीजन में देरी बताया गया है। चीन के साथ जी-टू-जी डील के तहत पहले 400 टन की शिपमेंट मार्च में पूरी होनी है और अप्रैल में 50 से 60 हजार टन की संभावित डील पर बातचीत चल रही है। कुल मिलाकर 2026 के पहले दो महीनों में थाईलैंड ने 1.153 मिलियन टन चावल निर्यात किया, जो 4.16% कम है, जबकि इसकी वैल्यू 651 मिलियन डॉलर रही जो 15.45% की गिरावट दिखाती है, यानी कीमतों पर भी दबाव साफ नजर आ रहा है। फिलहाल थाई 5% ब्रोकन राइस का रेट करीब 360 डॉलर प्रति टन पर स्थिर है, लेकिन आगे की जानकारी के लिए whatsapp ग्रुप जॉइन करे (9306639343) बाजार इस समय अनिश्चितता और दबाव के बीच फंसा नजर आ रहा है। चावल की रेगुलर सर्विस के लिए 9306639343 पर मैसेज करें। 

👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े

👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें

👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें –* 9306639343*

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।