Movie prime

मसूर और मूंगदाल की तेजी मंदी रिपोर्ट -07 अगस्त 2025

मसूर और मूंग  दाल की तेजी मंदी रिपोर्ट -07 अगस्त 2025
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

किसान साथियों और व्यापारी भाइयों मूंग और मसूर के बाजार में कल हल्की मंदी का माहौल देखने को मिला। दिल्ली में देसी मसूर के भाव कल ₹7,100 प्रति क्विंटल पर स्थिर रहे, जबकि आयातित मसूर की कीमतों में कहीं-कहीं हल्की तेजी और नरमी देखने को मिली। कनाडा की कंटेनर मसूर के भाव ₹25 बढ़कर ₹6,325 प्रति क्विंटल हो गए, वहीं मुंद्रा और कांडला बंदरगाह पर भी मसूर की कीमतें ₹100 तक बढ़ीं, जबकि हजीरा बंदरगाह पर थोड़ी नरमी आई। पटना में देसी मसूर ₹7,400 क्विंटल पर स्थिर रही। बिहार, बंगाल और असम में खपत बनी हुई है, लेकिन मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की मंडियों में आवक कमजोर है। इसके साथ ही, घरेलू उत्पादन पहले से कम है और अगली नई फसल अब अप्रैल में ही आएगी।

सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |

हालांकि स्टॉकिस्टों के पास माल उपलब्ध है और आने वाले समय में मसूर का आयात बढ़ने की उम्मीद की जा रही है, इसलिए बाजार में बड़ी तेजी की उम्मीद है नहीं है। उधर मूंग बाजार में दिल्ली में भाव लगातार दूसरे दिन ₹50 कमजोर होकर ₹7,350 प्रति क्विंटल पर आ गए हैं, जबकि जयपुर, इंदौर, जलगांव और अकोला जैसी मंडियों में भाव स्थिर ही बने रहे। इंदौर में बोल्ड मूंग ₹7,600, जयपुर में बिल्टी मूंग ₹7,200 और जलगांव में चमकी मूंग ₹7,821 प्रति क्विंटल तक रही। कर्नाटक की मंडियों में नई मूंग की हल्की आवक शुरू हो गई है और अगर मौसम अनुकूल रहा तो अगस्त मध्य तक दूसरे राज्यों से भी आवक बढ़ने की उम्मीद है। सरकारी एजेंसियों की ओर से मूंग की खरीद फिलहाल सीमित मात्रा में चल रही है, और समर मूंग की खरीद इसी महीने बंद हो जाएगी। साथ ही, सरकार अपने केंद्रीय पूल से लगातार मूंग की बिक्री भी कर रही है, जिससे बाजार में सप्लाई बनी हुई है। इन तमाम हालातों को देखते हुए, मूंग और मसूर दोनों ही दालों में अभी बड़े उतार-चढ़ाव की संभावना कम है,  हालांकि त्योहारी सीजन और विवाह शादी के सीजन को देखते हुए कीमतों में हल्का सुधार की संभावना जरूर बन रही है। व्यापार अपने विवेक से करें।

👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े

👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें

👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।