मक्का बाजार दो राह पर, आगे क्या होगा?
साथियों मक्का बाजार में बुधवार को भी 30 से ₹40 की तेजी देखी गई, जबकि कई मंडियों में तो भाव ₹100 तक बढ़ गए। खरगोन मंडी मे भाव करीब ₹20 बढ़कर ₹1820/क्विंटल तक पहुंचे, लेकिन मांग सीमित रहने से तेजी बहुत बड़ी नहीं बन पाई। वहीं गुलाब बाग मंडी में कल मक्का का भाव 2020, विजयवाड़ा में 1640, दिल्ली में 2100, जयपुर में1850, छिंदवाड़ा में 1900, इंदौर में 1800 और सांगली में 1975 रुपए प्रति क्विंटल रहे। महाराष्ट्र लाइन में नई फसल की बढ़ती आवक ने बाजार पर दबाव डालना शुरू कर दिया है, जहां पिछले एक-दो दिन में करीब ₹40 की गिरावट देखने को मिली और पुणे लाइन में भाव ₹50 घटकर ₹1900/क्विंटल तक आ गए, हालांकि मालेगांव जैसे प्रीमियम मार्केट में अभी भी ₹2010/क्विंटल तक के भाव मिल रहे हैं। नई फसल में 13~15% नमी आने के कारण लूज माल ₹1400~1700/क्विंटल में बिक रहा है, जबकि एक्सपोर्ट क्वालिटी के सौदे बांग्लादेश और श्रीलंका के लिए करीब ₹2000/क्विंटल तक हो रहे हैं, लेकिन ये ऊंचे एक्सपोर्ट भाव ज्यादा समय टिकने वाले नहीं हैं।
आगे की जानकारी के लिए whatsapp ग्रुप जॉइन करे (9306639343)
बिहार में अभी पुराना स्टॉक ₹1850~2100 पर बना हुआ है, लेकिन उपलब्धता फिर भी सीमित बताई जा रही है क्योंकि स्टॉकिस्ट फिलहाल माल रोककर बैठे हैं और बेहतर भाव का इंतजार कर रहे हैं। स्टार्च इंडस्ट्री में मांग फिलहाल लगभग नगण्य है, जबकि एथेनॉल और पोल्ट्री फीड से कुछ सपोर्ट जरूर मिल रहा है। वहीं गुलाबबाग (बिहार) मंडी में सप्लाई टाइट होने से पंजाब क्षेत्र में खरीदारों को ₹2200/क्विंटल तक भुगतान करना पड़ रहा है, क्योंकि उत्तर भारत में अभी सप्लाई की कमी बनी हुई है। पिछले दो महीनों में बांग्लादेश को करीब 40 रेल रैक के साथ भारी निर्यात होने से घरेलू बाजार में माल कम पड़ा है, जिससे बाजार को सपोर्ट मिला, लेकिन अब जैसे-जैसे नई फसल अप्रैल के मध्य तक आएगी, सप्लाई धीरे-धीरे बढ़ेगी। ऑल ओवर देखा जाए तो जहां एक तरफ बिहार और उत्तर भारत में सीमित सप्लाई, पुराने स्टॉक की मांग और वैश्विक तनाव की स्थिति बाजार को सहारा दे रही है, वहीं महाराष्ट्र और मध्य भारत में नई फसल की बढ़ती आवक दबाव बना रही है और आने वाले आगे की जानकारी के लिए whatsapp ग्रुप जॉइन करे (9306639343)रहेगा। युद्ध रुकने की खबर से भी बाजार में दबाव आ सकता है। व्यापार अपने विवेक से करें। मक्का की रेगुलर सर्विस के लिए 9306639343 पर मैसेज करें।
👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े
👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें
👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें –* 9306639343*
👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट
👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव
👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें
About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।
