सरसों फिर से होगी 8000? तेजी मंदी रिपोर्ट 27 जून 2022 | Sarso Rate Today

क्या सरसों फिर से होगी 8000? तेजी मंदी रिपोर्ट 27 जून 2022
किसान साथियो मंडी भाव टुडे के जरिए हम कई दिन से सरसों पर रिपोर्ट कर रहे हैं। तेल तिलहन में चाहे कितनी भी मंदी आयी हो लेकिन हमने हमेशा यही कहा है कि सरसों में माल को अभी और रोका जा सकता है। अब धीरे धीरे इसका असर दिखने लगा है। और अलग अलग कारणों से आने वाले दबाव के बावजूद सरसों का रेट गिर नहीं रहा है। इस रिपोर्ट में हम पिछले हफ्ते के तेल तिलहन के पूरे ट्रेंड का विश्लेषण करेंगे।
मोबाइल APP पर भाव देखने के लिए यहाँ क्लिक करें
गिराने की कोशिशों के बावजूद नहीं गिर रहे भाव
पिछले हफ्ते विदेशी बाजारों में हुई गिरावट के कारण बाजार काफी दबाव में थे। मलेशिया मे पाम तेल के भाव में बड़ी गिरावट देखने को मिली थी। अमेरिका में सोयाबीन और चायना में भी खाद्य तेलों में लगातार गिरावट का माहौल बना रहा। लेकिन इतना सब होने के बावजूद भी भारत में इसका बहुत बड़ा असर नहीं दिखा। भारत में तिलहन के भाव गिरे जरूर लेकिन उस अनुपात में नहीं जितना अंतरराष्ट्रीय बाजार मे गिरे। बड़ी गिरावट ना आने के निम्नलिखित बड़े कारण नजर आते हैं
1. भारत खाद्य तेलों का बड़ा आयातक देश है। जो अपनी जरूरतों का 70% हिस्सा आयात करता है। घरेलु मार्केट में अभी तक सरसों की जितनी आवक हुई है और अभी तक की खपत देखकर यह कहा जा सकता है कि आने वाले समय में मांग बढ़ने पर उपलब्ध स्टॉक काफी नहीं होगा। इसलिए अलग अलग एजेंसियों के लाख चाहने के बावजूद भाव नहीं गिर रहे हैं।
2. सरकार को भी यह समझ आ गया है कि पूर्णतः आयात के ऊपर निर्भर नहीं रहा जा सकता इसलिए सरकार ने अब तेल तिलहन की फसल के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए ₹4000 की आर्थिक सहायता की घोषणा की है। हरियाणा सरकार ने 7 जिलों में तेल तिलहन की खेती को बढ़ावा देने के लिए ₹4000 प्रति एकड़ के हिसाब से आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।
3. सरसों की आवक लगातार घटती जा रही है सोमवार से लेकर शनिवार तक की सरसों की आवक को देखें तो आवक निरंतर कम हो रही है शनिवार को सरसों की आवक घटकर 250000 बोरी रह गई। कटे हुए भाव पर किसान अपनी सरसों नहीं निकाल रहे हैं इस वजह से आवक कम रह रही हैं
4. किसान साथियों अभी तक उत्तर भारत में मानसून ने गति नहीं पकड़ी है लेकिन उम्मीद है कि आने वाले हफ्ते में अच्छी बारिश देखने को मिलेगी मानसूनी सीजन और त्योहारी सीजन के आने पर उम्मीद की जा रही है कि तेलों की अच्छी डिमांड निकलेगी इस उम्मीद के कारण भी भाव अपने स्तर पर बने हुए हैं।
ताजा मार्केट अपडेट (Mustard Report)
शनिवार के बाजार की बात करें तो तेल मिलों की खरीद बढ़ने से घरेलू बाजार में सरसों की कीमतों में तेजी दर्ज की गई। जयपुर में कंडीशन की सरसों के दाम 75 रुपये तेज होकर 6975 रुपये प्रति क्विंटल हो गए, जबकि दिल्ली के लॉरेंस रोड़ पर भी सरसों 100 रुपये तक तेज हो गई। भाव घटने पर सरसों के बिकवाल नहीं मिल रहे हैं इसलिए बाजार हल्के मजबूत हुए हैं। सलोनी प्लांटों ने भी भाव में 150 रूपए तक की बढ़ोतरी करके सरसों की खरीद की। हालाँकि हाजिर मंडियों में भाव में कोई बड़ी बढ़ोतरी नहीं दिखी लेकिन ओवर आल सेंटीमेंट मजबूत बना रहा। व्यापारियों के अनुसार विदेश में खाद्य तेलों की कीमतों में भारी गिरावट से घरेलू बाजार में सरसों एवं तेल की कीमतों में पिछले सप्ताह में गिरावट बनी रही। इस गिरावट का फायदा उठाने के लिए नीचे दाम पर मिलों की खरीद थोड़ी बढ़ी है जिसके बाद सरसों एवं तेल के भाव में सुधार तो आया है, लेकिन निकट भविष्य में इसकी तेजी मंदी आयातित खाद्य तेलों की कीमतों पर ही निर्भर करेगी। सलोनी के अलावा अन्य ब्रांडेड कंपनियों ने भी सरसों की खरीद कीमतों में 50 से 150 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की ।
सरसों के मंडी भाव देखने के लिए यहाँ क्लिक करें
घरेलु मार्किट में खाद्य (Edible Oils) तेलों के भाव की बात करें तो जयपुर में सरसों तेल कच्ची घानी एवं एक्सपेलर की कीमतें शनिवार को 14.14 रुपये तेज होकर भाव क्रमशः 1412 रुपये और 1402 रुपये प्रति 10 किलो हो गई। इस दौरान सरसों खल की कीमतें 2650 रुपये प्रति क्विंटल के पूर्व स्तर पर स्थिर बनी रही ।
बासमती धान की तेजी मन्दी रिपोर्ट के लिए यहाँ क्लिक करें
विदेशी बाजार अपडेट
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आजकल विदेशी बाजारों में विश्व स्तर पर आर्थिक मंदी की बातें चल रही हैं। विश्व बाजार में चालू सप्ताह में खाद्य तेलों की कीमतों में भारी गिरावट आई। इसके अलावा सबसे बड़े पॉम तेल उत्पादक देश इंडोनेशिया द्वारा पॉम तेल के उत्पादों के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए उठाये जा रहे कदमों का असर भी खाद्य तेलों की कीमतों पर पड़ा है। उधर चीन में लॉकडाउन जारी रहने से भी गिरावट को बल मिला है।
मंडियों के भाव की अपडेट
राजस्थान की मंडियों में सरसों के भाव(Sarso rate today) की बात करें तो(Mustard rate in Rajasthan) नोहर मंडी में सरसों के भाव 200 रूपए तेज होकर 5900 से ₹6531, संगरिया मंडी में सरसों का भाव 134 रूपए तेज होकर 6310, श्री गंगानगर मंडी में सरसों का भाव 41 रूपए तेज होकर 6341, देवली मंडी में सरसों 100 रूपए तेज होकर ₹6750, रायसिंहनगर मंडी में सरसों का भाव 40 रूपए तेज होकर ₹6315, गोलूवाला मंडी में सरसों का टॉप रेट ₹6274, अलवर मंडी में सरसों का टॉप भाव ₹6600और भरतपुर में सरसों का भाव ₹6525 प्रति क्विंटल तक का रहा
हरियाणा की मंडी में सरसों के भाव (Mustard rate in Haryana) की बात करें तो ऐलनाबाद मंडी में सरसों का टॉप भाव 6375, सिरसा मंडी में सरसों का भाव 6312, बरवाला मंडी में सरसों का भाव 6400, सिवानी में सरसों का रेट(Sarso rate today) 6050(42% 6700), आदमपुर मंडी में सरसों का टॉप भाव ₹6522 प्रति क्विंटल देखने को मिला।
MP की मंडियों (Mustard rate in MP) की बात करें तो (Sarso rate today) भिंड में सरसों का भाव 6385, कोलारस में सरसों का रेट 6340, मंदसौर में सरसों का भाव 6440, श्योपुर में सरसों 6191और नीमच में सरसों का रेट 6400 तक बोला गया है।
बासमती के ताजा भाव के लिए यहाँ क्लिक करें
क्या फिर से मिलेंगे 8000 के भाव ?
किसान साथियो मौजूदा माहौल को देखकर यह कहा जा सकता है कि सरसों किसानो थोड़ा और इन्तजार करना होगा। ऐसी उम्मीद है की अगले महीने डिमांड बढ़ने से थोड़ा सरसों के भाव में उछाल आएगा। हालाँकि 8000 के भाव के लिए दिवाली तक इन्तजार भी करना पड़ सकता है। पूरे देश मे मानसूनी बारिश उतनी सक्रीय नहीं रही है लेकिन फिर भी यह उत्तर भारत की तरफ फ़ैल रही है। बढ़ी हुई डिमांड का असर जल्दी ही देखने को मिलेगा। जिस हिसाब से विदेशी बाजारों ने तेल तिलहन में गिरावट हुई है भारत में उतना असर देखने को नहीं मिला है। यह इस बात को पुख्ता करता है की भारत में सरसों के फंडामेंटल मजबूत हैं। हम यह फिर से दोहरा रहे हैं कि सरसों का पुराना स्टॉक नहीं है सरसों को रोक कर त्योहारी सीज़न में लाभ कमाया जा सकता है। लेकिन इसके लिए कलेजा थोड़ा सा मजबूत रखना होगा। निकट भविष्य की तेजी मंडी विदेशी बाजारों की दिशा दशा पर निर्भर करने की सम्भावना है। बाकी व्यापार अपने विवेक से करें
सरसों की आवक (mustard arrival)
पुरे भारत में सरसों की कुल आवक घटकर 250000 बोरी की रही।
सरसों की कुल राज्यवार आवक
कुल आवक 2.50 लाख बैग्स
राजस्थान में सरसों आवक 1,30,000 बोरी
मध्य प्रदेश में सरसों आवक 15,000 बोरी
उत्तर प्रदेश में सरसों आवक 35,000 बोरी
हरियाणा /पंजाब में सरसों आवक 25,000 बोरी
गुजरात में सरसों आवक 10,000 बोरी
अन्य क्षेत्रों में सरसों आवक 35,000 बोरी
अन्य मंडियों के Sarso rate today ताजा भाव के लिए यहां क्लिक करें
यह भी पढ़ें :- लहसून आलू प्याज के भाव के लिए यहां क्लिक करें