Movie prime

KLC तेजी से खाद्य तेल बाजार गरमाया

mandibhavtoday
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

दोस्तों खाद्य तेल बाजार में इस सप्ताह अंतरराष्ट्रीय और घरेलू दोनों बाजारों में मजबूती रही। ईरान-अमेरिका टकराव का असर खाद्य तेलों पर भी पड़ा। सप्ताह के अंत में मलेशिया के पाम तेल वायदा KLC मई कॉन्ट्रैक्ट ने 4365 रिंगिट यानी 3.76% तेजी पर बंद हुआ और आज भी बाजार अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट 10.24% तेजी पर ओपन हुआ। भारत में पाम तेल के भाव इस सप्ताह लगभग 4–5 रुपये प्रति किलो बढ़े और कांडला में RBD पाम तेल करीब 1290 रुपये तथा क्रूड पाम तेल 1050 रुपये प्रति 10 किलो बोला गया। फरवरी में खाद्य तेल आयात के आंकड़ों पर नजर डालें तो RBD पाम + CPO + CPKO का आयात 3,73,549 टन रहा, जबकि जनवरी में यह 7,66,384 टन और पिछले वर्ष फरवरी में 8,44,000 टन था। इसी अवधि में सोया तेल आयात 2,83,737 टन रहा, जो जनवरी के 2,78,888 टन और पिछले साल फरवरी के 3,03,000 टन की तुलना में 8.65% मासिक और 6.79% वार्षिक बदलाव दर्शाता है। दूसरी ओर सनफ्लावर तेल आयात 2,28,275 टन रहा। पाम तेल इंपोर्ट पैरिटी में भी हल्का अंतर देखा गया, जहां 24 फरवरी को लैंडिंग कॉस्ट 1294 डॉलर और रेडी कॉस्ट 1275 डॉलर रही, जबकि 4 मार्च को लैंडिंग कॉस्ट 1296 डॉलर और रेडी कॉस्ट 1290 डॉलर रही।
आगे की जानकारी के लिए whatsapp ग्रुप जॉइन करे (9306639343)
सोया तेल की बात करें तो कांडला सोया रिफाइंड बीते सप्ताह 1350 रुपये और सोया डिगम लगभग 1145 रुपये प्रति 10 किलो बोला गया, जबकि अर्जेंटीना सोया तेल FOB मार्च करीब 1158 डॉलर/टन के आसपास रहा। आज भी CBOT पर मई कॉन्ट्रैक्ट 4.56% तेजी पर ओपन हुआ। तकनीकी तौर पर कांडला सोया तेल 1300 सपोर्ट और 1350 रेजिस्टेंस के बीच ट्रेड कर रहा है, जिसके ऊपर निकलने पर 1375-1380 तक तेजी की संभावना बताई जा रही है। बाजार में यह तेजी ईरान अमेरिका के बीच चल रहे तनाव के कारण है, जबकि फिजिकल मांग अभी भी सामान्य ही बताई जा रही है। भारत में पाम तेल की सप्लाई फिलहाल पर्याप्त मानी जा रही है और होली के बाद बड़े त्योहारों की कमी से मांग सीमित रह सकती है। हालांकि कम स्टॉक और बेहतर निर्यात अनुमान के कारण मलेशियाई पाम तेल के फंडामेंटल मजबूत बताए जा रहे हैं और फरवरी अंत तक वहां स्टॉक लगभग 6% घटने की संभावना जताई जा रही है। ब्राजील की बड़ी सोयाबीन फसल के कारण अर्जेंटीना सोया तेल के भाव करीब 20 डॉलर प्रति टन तक दबाव में रहे। कुल मिलाकर आगे की जानकारी के लिए whatsapp ग्रुप जॉइन करे (9306639343) के सहारे ऊपर बना हुआ है, लेकिन किसी भी समय तनाव कम होने की खबर आने पर बाजार में तेज उतार-चढ़ाव भी देखने को मिल सकता है। व्यापार अपने विवेक से करें। खाद्य तेलों की रेगुलर सर्विस के लिए 9306639343 पर मैसेज करें ‌

👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े

👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें

👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें –* 9306639343*

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।