Movie prime

काबुली चना रेंज में फंसा, कब आएगा ब्रेकआउट?

काबुली चना रेंज में फंसा, कब आएगा ब्रेकआउट?
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now


दोस्तों काबुली चना बाजार इस समय मिलाजुला रुख दिखा रहा है, जहां एक तरफ एक्सपोर्ट ग्रेड माल में कंटेनर डिमांड के चलते मजबूती बनी हुई है, वहीं दूसरी तरफ मंडियों में बढ़ती आवक और क्वालिटी के फर्क से दबाव भी देखने को मिल रहा है। बुधवार को इंदौर में काबुली चने का औसत भाव ₹8600 और 42/44 काउंट का भाव ₹150 बढ़कर 9650,धामनोद में ₹8655 और खरगोन में ₹8305, जलगांव में 7900, राजकोट में 8800, दिल्ली में कनाडा ग्रीन 8200 और इंदौर में 58/60 काउंट का चना 8501 रुपए प्रति क्विंटल रहा, जबकि कुल आवक करीब 35,000 क्विंटल से अधिक बताई जा रही है। बाजार में नीचे के स्तर पर घरेलू खरीदार सक्रिय हैं, खासकर रमजान, ईद और नवरात्र जैसे त्योहारों के कारण मांग का सपोर्ट बना हुआ है, लेकिन पश्चिम एशिया में तनाव, महंगा सी-फ्रेट, बढ़ा हुआ इंश्योरेंस और कंटेनर की दिक्कतों के कारण एक्सपोर्ट मांग फिलहाल सीमित बनी हुई है। किसान और स्टॉकिस्ट कम भाव पर बिकवाली से बच रहे हैं,
आगे की जानकारी के लिए whatsapp ग्रुप जॉइन करे (9306639343)
जिससे बाजार में बड़ी गिरावट नहीं आ रही और दाम एक सीमित दायरे में घूम रहे हैं। इंटरनेशनल मार्केट में मेक्सिको का 38–42 काउंट सबसे प्रीमियम ($1500–1650/टन), भारत का 42–46 काउंट $1350–1450/टन के आसपास मजबूत स्थिति में, टर्की का 8–9 मिमी दाना $900–1000, अमेरिका-कनाडा का 7–9 मिमी $850–1000 और रूस का छोटा 6–7 मिमी दाना $800–830 में ट्रेड हो रहा है, जिससे भारत प्रीमियम क्वालिटी सेगमेंट में मजबूत पकड़ बनाए हुए है। भारत खासकर 42–44 और 44–46 काउंट में ग्लोबल मार्केट का बड़ा खिलाड़ी है और UAE, टर्की व अल्जीरिया जैसे देशों में इसकी अच्छी मांग बनी हुई है। एक्सपोर्ट आंकड़ों पर नजर डालें तो 2024 में लगभग 1.09 लाख टन के मुकाबले 2025 में करीब 1.98 लाख टन निर्यात हुआ, जो मजबूत ग्रोथ को दिखाता है, और इस साल भी बढ़ोतरी की उम्मीद है। हालांकि ग्लोबल अनिश्चितता, युद्ध की स्थिति और लॉजिस्टिक बाधाओं के चलते बाजार फिलहाल पूरी तरह ट्रेंड नहीं पकड़ पा रहा है। कुल मिलाकर काबुली चना बाजार इस समय रेंज-बाउंड है, जहां अच्छी क्वालिटी में हल्की तेजी और सामान्य माल में दबाव का संतुलन बना हुआ है, और जैसे ही अमेरिका और ईरान आगे की जानकारी के लिए whatsapp ग्रुप जॉइन करे (9306639343)को मिलेगी। व्यापार अपने विवेक से करें। काबुली चने की रेगुलर सर्विस के लिए 9306639343 पर मैसेज करें।
👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े

👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें

👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें –* 9306639343*

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।