Movie prime

काबुली चना संभला, क्या शुरू होगी नई तेजी?

mandibhavtoday
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
दोस्तों काबुली चना बाजार में जहां पिछले दिनों में सुस्ती बनी हुई थी,अब धीरे-धीरे संभलता दिख रहा है और हल्की ग्राहकी आते ही भावों में मजबूती लौट आई है। सीजन की शुरुआत में 71-72 रुपए प्रति किलो बिकने वाला कच्चा माल पिछले सप्ताह गिरकर 57-60 रुपए तक आ गया था, लेकिन अब ग्राहकी सुधरने से फिर 60-62 रुपए प्रति किलो के स्तर पर पहुंच गया है और महाराष्ट्र का अच्छा बिना छना माल 64 रुपए तक बिक चुका है। शुक्रवार को राजकोट में नया काबली₹8000, जूनागढ़ में ₹7500, इंदौर में 42/44 काउंट का भाव ₹9800, खरगोन में डॉलर चना ₹8665, दिल्ली में मैक्सिको ₹9900 और जामनगर में डॉलर चना ₹8000 प्रति क्विंटल रहा। असल में इस बार फसल का जो अनुमान पहले लगाया गया था, वह उतना मजबूत साबित नहीं हुआ, क्योंकि अक्टूबर के दूसरे पखवाड़े में हुई बुवाई के दौरान लगातार बारिश से जर्मिनेशन पर असर पड़ा, जिसका सीधा असर उत्पादन पर पड़ा है। पिछले साल जहां काबुली चने का उत्पादन करीब 31 लाख मीट्रिक टन रहा था, वहीं इस बार यह घटकर केवल 18 से 20 लाख मीट्रिक टन के बीच रहने का अनुमान है, आगे की जानकारी के लिए whatsapp ग्रुप जॉइन करे (9306639343)जिससे सप्लाई साइड कमजोर हो गई है। हालांकि पुराने स्टॉक को जोड़ें तो पिछले साल कुल उपलब्धता 36 लाख मीट्रिक टन थी, जबकि इस बार नया-पुराना मिलाकर करीब 24 लाख मीट्रिक टन ही मानी जा रही है, जो बाजार को सपोर्ट देने वाला बड़ा फैक्टर बन रहा है। मंडियों में फिलहाल नई आवक शुरू तो हो गई है लेकिन कहीं भी ज्यादा दबाव नहीं है, और अच्छा माल पहले ही 90 प्रतिशत तक निकल चुका है, जिससे क्वालिटी वाली सप्लाई सीमित रह गई है और नीचे के स्तरों पर खरीद मजबूत हो रही है, लेकिन अभी भी इजरायल-ईरान-अमेरिका तनाव के कारण निर्यात धीमा है, किन्तु जैसे ही हालात सामान्य होंगे, पाइपलाइन में माल की कमी के चलते एक साथ मांग निकलने की उम्मीद है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कनाडा में 2025-26 सीजन में रिकॉर्ड उत्पादन और पिछले स्टॉक के कारण भारी उपलब्धता बनी हुई है, जिससे सीजन के अंत में बड़ा कैरीओवर स्टॉक रहने का अनुमान है। अमेरिका में भी उत्पादन 20 प्रतिशत बढ़कर 3.10 लाख टन पहुंच गया है, लेकिन इसके बावजूद कनाडाई चने की मांग बनी हुई है। कुल मिलाकर घरेलू बाजार में कम उत्पादन, सीमित आवक और बेहतर मांग की उम्मीद के चलते मौजूदा भाव स्तर पर व्यापारियों और स्टॉकिस्टों को अच्छा मार्जिन मिलने की संभावना बन रही है आगे की जानकारी के लिए whatsapp ग्रुप जॉइन करे (9306639343)झुकता दिख रहा है। लेकिन इस तेजी को आने में समय लग सकता है। व्यापार अपने विवेक से करें। काबुली चने की रेगुलर सर्विस के लिए 9306639343 पर मैसेज करें।

👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े

👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें

👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें –* 9306639343*

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।