Movie prime

कपास के बाजार की आयात निर्यात की स्थिति और बाजार रुझान - रिपोर्ट

कपास के बाजार की आयात निर्यात की स्थिति और बाजार रुझान - रिपोर्ट
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

साथियों भारतीय कपास संघ (CAI) के अध्यक्ष अतुल गणात्रा ने कपास बाजार की मौजूदा स्थिति और सरकार के शुल्क-मुक्त आयात विस्तार से जुड़े अहम पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा कपास आयात पर ज़ीरो ड्यूटी की अनुमति दिसंबर 2025 तक बढ़ाने का निर्णय टेक्सटाइल मिलों और उद्योग के लिए एक बड़ा अवसर साबित हो सकता है। फिलहाल घरेलू कपास के भाव ऊंचे बने हुए हैं, जिससे आयात पर निर्भरता बढ़ने की संभावना है। अक्टूबर से दिसंबर के बीच लगभग 33 लाख गांठों के आयात की अनुमति दी गई है, जिसमें 20 लाख गांठें घरेलू मिलों और उपभोक्ताओं द्वारा, जबकि 5 से 7 लाख गांठें बहुराष्ट्रीय कंपनियों द्वारा आयात की जा सकती हैं।

सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |

गणात्रा के अनुसार, आने वाले महीनों में कुल कपास आपूर्ति 30 लाख गांठों के आसपास रहने का अनुमान है। वहीं, न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) इस वर्ष ₹7,300 से बढ़ाकर ₹8,110 प्रति क्विंटल किया गया है, जिससे किसानों को कुछ राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि भारतीय कपास निगम (CCI) ने अभी तक बड़े पैमाने पर खरीद शुरू नहीं की है क्योंकि फसल में 8–12% नमी बनी हुई है, लेकिन जल्द ही खरीद में तेजी आने की उम्मीद है। इस साल 30–35 लाख किसानों को MSP खरीद का लाभ मिलने का अनुमान है, जबकि बाकी किसान खुले बाजार में अपनी उपज बेच रहे हैं।

सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |

फिलहाल देश में लगभग 1 लाख गांठों का शुरुआती स्टॉक था और नए सीजन में 315 लाख गांठों के उत्पादन का अनुमान है, साथ ही 50 लाख गांठों के संभावित आयात के बाद बाजार में आपूर्ति सुचारु बनी रहेगी। मौजूदा समय में ICE फ्यूचर्स पर कपास 64–65 सेंट प्रति पाउंड पर कारोबार कर रहा है, जो पिछले साल की तुलना में काफी कम है। हालांकि, उद्योग जगत को उम्मीद है कि आने वाले महीनों में मांग में सुधार और निर्यात ऑर्डरों की वापसी से बाजार में स्थिरता आएगी, जिससे घरेलू दामों पर दबाव थोड़ा कम हो सकता है। व्यापार अपने विवेक से करें। कपास की रेगुलर सर्विस के लिए 9729757540 पर मैसेज करें।

👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े

👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें

👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।