सरसों का स्टॉक रखा है तो ये रिपोर्ट जरूर देख लें
साथियों सरसों के बाजार की साइडवेज चाल को देखने के बाद हर कोई तथाकथित जानकार सरसों पर कुछ भी कहने से बच रहा था लेकिन मंडी मार्केट मीडिया ने अपनी शुक्रवार की रिपोर्ट में ही बता दिया था कि सरसों में गिरावट अब रुक जानी चाहिए। उसके बाद से सरसों के बाजार में गिरावट रुक गई है और बाजार तेजी की तरफ घुमा है । बता देगी कल जयपुर में सरसों के भाव में 7400 को आंकड़ा छुआ जरूर था लेकिन शाम को ₹50 गिरकर 7350 पर ही बंद हुआ। बड़ी बात यह रही कि तेल खल और सरसों तीनों में सेंटिमेंट बदला है। बाजार अब अपने ऊपरी स्तर से लगभग ₹300 तक नीचे है। पितृपक्ष के समाप्त होते-होते बाजार में और तेजी की संभावना बन रही है। अन्य बाजारों को देखें तो भरतपुर में सरसों का बाजार सुस्त ही रहा और भाव 6950 पर बंद हुए जो कि पिछले लेवल 7000 से ₹50 नीचे हैं हालांकि दिल्ली और चरखी दादरी में 50 और 75 रुपए की तेजी देखने को मिली। प्लांट पर भी मिला-जुला रुझान देखने को मिला एक तरफ जहां सलोनी प्लांट में ₹25 की मंदी दिखाई वहीं अदानी प्लांट पर बाजार 100 से लेकर 150 रुपए तक तेज नजर आया।
सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |
इस समय सबसे बड़ा सपोर्ट जो की सरसों के बाजार को मिल रहा है वह सरसों खल का है बता दें कि पिछले 10 दिनों में सरसों खल के भाव ₹200 तक बढ़ चुके हैं । जयपुर में इस समय सरसों कल ₹2500 में बिक रही है। तेल के भाव स्थिर ही रहे और कोई बड़ी हलचल नहीं हुई। सरसों तेल कच्ची घानी का रेट इस समय जयपुर में 1550 भरतपुर में 1555 और अलवर में 1560 रुपए प्रति 10 किलो चल रहा है। बता दें कि सामने त्यौहारी सीज़न होने के बावजूद सरसों तेल की डिमांड उत्साहित करने वाली नहीं दिख रही है और यही वजह है कि प्लांटों की खरीद भी सीमित बनी हुई है। ऐसे में जिन साथियों को रिस्क नहीं लेना है वे व्यापारी पुराने स्टॉक से हर उछाल पर मुनाफा बुक करने की रणनीति अपना सकते हैं और जो साथी थोड़ा रिस्क ले सकते हैं वह ही माल को होल्ड करें। ओवर ऑल रिस्क रिवार्ड इस समय अनुकूल लगता है। व्यापार अपने विवेक से करें।
👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े
👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें
👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*
👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट
👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव
👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें
About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।
