Movie prime

चने को और रोके या नहीं जाने क्या है माहौल

mandibhavtoday
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

साथियों चना बाजार उम्मीदों के हिसाब से प्रदर्शन नहीं कर पा रहा है और बीते एक महीने में इसमें लगभग ₹400 की गिरावट देखने को मिली है, जिससे भाव 6350 से टूटकर 5975 आ गए हैं और अब यह अपने 6000 के सपोर्ट लेवल के नीचे कारोबार कर रहा है। आयातित चने के लगातार घटते दाम और पीली मटर जैसे सस्ते विकल्प की उपलब्धता ने चना बाजार को कमजोर कर दिया है। दिल्ली में राजस्थान का बेस्ट चना ₹5975 और मध्य प्रदेश का चना ₹5925, छिन्दवाडा में 6000, अलवर में 5550, बीकानेर में 5650, नागपुर में 6050, रायपुर में 5825, सोलापुर में 5950, मुंबई में तंजानिया चना ₹5575 और ऑस्ट्रेलियाई चना ₹5750, मुंद्रा पर ऑस्ट्रेलियाई चना ₹5675, कांडला पर ऑस्ट्रेलियाई चना ₹5700 और कोलकाता में ऑस्ट्रेलियाई चना ₹5950 पर रहा।

सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |

स्टॉकिस्ट और आयातक इन भावों पर बेचने से और खरीदार खरीदने से बच रहे हैं, बंदरगाहों पर पीली मटर और आयातित चने का पुराना स्टॉक भारी मात्रा में मौजूद है, साथ ही कनाडा में चने का उत्पादन अनुमान भी ज्यादा होने से दबाव और बढ़ गया है। पीली मटर के ड्यूटी-फ्री आयात ने इसे इतना सस्ता बना दिया है कि दाल और बेसन में मिलावट की मात्रा बढ़ गई है और व्यापारी खरीद से कतराने लगे हैं। फिलहाल बाजार की चाल घरेलू मांग पर ही टिकी हुई है, जो अभी कमजोर है, लेकिन उम्मीद जताई जा रही है कि पितृपक्ष के बाद नवरात्रों और शादी-ब्याह का सीजन शुरू होते ही खपत बढ़ेगी और भावों में सुधार की गुंजाइश बनेगी। मंडी मार्केट मीडिया का मानना है कि चने की कीमत इस बात पर निर्भर करेगी कि चना फिर से अपने 6000 रुपये के सपोर्ट लेवल के ऊपर ट्रेड कर पाता है या नहीं, क्योंकि अगर यह 6000 से ऊपर गया तो बाजार में मजबूती लौट सकती है, वरना फिलहाल स्थिर से कमजोर रुख ही देखने को मिलेगा। व्यापार अपने विवेक से करें।
👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े

👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें

👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।