नए सीजन में आगे कैसे चलेगा सोयाबीन का बाजार
साथियों सोयाबीन के बाजार को लेकर हमने जो अनुमान बताया था वह बिल्कुल सटीक साबित हुआ और सोयाबीन बाजार इस सप्ताह दबाव में रहा। कीर्ति प्लांट पर कीमतें ₹4550 प्रति क्विंटल तक फिसल आई हैं, वहीं मंडियों में भाव 4200 से 4350 तक गिर चुके हैं। पिछले साल की तुलना में इस बार आवक लगभग 12% कम है और क्रशिंग में भी करीब 7.5% की गिरावट दर्ज की गई है। किसानों और व्यापारियों के पास जो स्टॉक बचा है, वह भी पिछले साल से काफी कम है, जिससे फिजिकल मार्केट में उपलब्धता टाइट दिख रही है। दूसरी तरफ, सोयामील (DOC) का अगस्त में निर्यात 56% से ज्यादा गिर गया, जिससे एक्सपोर्ट मांग पर दबाव बना और घरेलू स्तर पर भी दाम 30000 से 34500 रुपए प्रति टन तक कमजोर हुए। इंटरनेशनल मार्केट में अमेरिकी फसल अच्छी बताई जा रही है और चीन की खरीद फिलहाल कमजोर है, जिससे भारतीय सोयाबीन की प्रतिस्पर्धात्मकता और भी घट रही है।
सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |
कीमतों में तुरंत बड़ी तेजी की गुंजाइश नहीं है, क्योंकि नई फसल की आवक बढ़ रही है। हालांकि, सीमित स्टॉक और जलभराव से फसल को हुए नुकसान की वजह से नीचे के स्तर पर दाम को थोड़ा सहारा मिल सकता है। फिलहाल सोयाबीन का रेजिस्टेंस ₹4,650 और सपोर्ट ₹4,400 पर है, यानी अगर भाव इस स्तर से नीचे जाता है तो अगली बड़ी मजबूती तभी आ पाएगी जब घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मांग सुधरे। तेल बाजार में भी कमजोरी का असर सोयाबीन पर पड़ा है, क्योंकि शिकागो बोर्ड ऑफ ट्रेड पर सोया ऑयल पिछले हफ्ते करीब 2% टूटा और कांडला पर सोया रिफाइंड तेल ₹1245 प्रति 10 किलो पर रहा। त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है और माना जा रहा है कि दीवाली तक मांग थोड़ी सुधर सकती है, जिससे दामों में 100-200 रुपये की रिकवरी संभव है, लेकिन वह लंबे समय तक टिकने वाली नहीं होगी। मंडी मार्केट मीडिया का मानना हैं कि नया बड़ा स्टॉक लेने के लिए 15 अक्टूबर तक इंतजार करें और छोटी-मोटी गिरावट या रिकवरी का फायदा उठाकर ट्रेड करें। इस समय सोयाबीन बाजार का रुख कमजोर है, लेकिन स्टॉक में कमी और सीजनल डिमांड से दामों को नीचे से थोड़ी-बहुत मजबूती मिलती रहेगी। व्यापार अपने विवेक से करें।
👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े
👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें
👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*
👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट
👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव
👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें
About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।
