नए सीज़न में कैसे चलेगा सोयाबीन का बाजार देखें रिपोर्ट
कल कीर्ति प्लांट पर सोयाबीन के खऱीद भाव में ₹40 की तेजी दर्ज की गई और भाव 4600 के सपोर्ट पर दोबारा पहुंच गया। आज भी भाव इसी स्तर पर खुले हैं। हमने पहले भी इस बात का जिक्र किया था कि कीर्ति पर 4600 का स्तर मुख्य सपोर्ट है और बाजार बार बार बाजार इसे होल्ड करने की कोशिश कर रहा है। बाजार की चाल आंकड़ों के हिसाब से देखें तो सीजन 2024-25 के अक्टूबर से अगस्त तक देश से सोया डीओसी का निर्यात घटकर 18.58 लाख टन रह गया है, जबकि पिछले साल इसी अवधि में 20.77 लाख टन हुआ था यानी करीब 10.54% की गिरावट आई है। डीओसी उत्पादन 82.86 लाख टन हुआ, और नई सीजन की शुरुआत में 1.33 लाख टन का पुराना स्टॉक बचा था। घरेलू खपत, 7.50 लाख टन फूड सेक्टर में और करीब 57 लाख टन फीड सेक्टर में इस्तेमाल हुआ, जो पिछले साल 1.80 लाख टन का स्टॉक था। सीजन के पहले 11 महीनों में मंडियों में लगभग 99 लाख टन की आवक हुई, जबकि कुल 105 लाख टन की पेराई हो चुकी है। इस दौरान करीब 4.80 लाख टन सोयाबीन डायरेक्ट खपत में चला गया और 0.11 लाख टन निर्यात किया गया।
सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |
1 सितंबर तक कुल 7.84 लाख टन सोयाबीन का स्टॉक बचा है, जो पिछले साल 17.90 लाख टन था। सोपा के मुताबिक इस बार देश में उत्पादन 125.82 लाख टन रहने का अनुमान है, जबकि पिछले साल यह 118.74 लाख टन था। नई फसल की शुरुआत के वक्त बाजार में सिर्फ 8.94 लाख टन का पुराना स्टॉक बचा है, जबकि पिछले साल 24.07 लाख टन का था। इस तरह इस बार कुल उपलब्धता लगभग 134.76 लाख टन है, जो पिछले साल 142.81 लाख टन थी। अगर इन आंकड़ों पर नजर डालें तो सोयाबीन में बड़ी गिरावट की उम्मीद बहुत कम नजर आ रही है, एक तरफ भाव पहले ही काफी नीचे चल रहे हैं अगर और नीचे ज़ाते हैं तो किसान आंदोलन करने पर मजबूर हो सकते हैं। ओवर ऑल घटते स्टॉक को देखते हुए बड़ी गिरावट नहीं दिख रही लेकिन सीज़न की शुरुआत हो गई हैं और आवक को देखकर ही आगे की चाल को समझा जा सकता है। इस बार बायोडीजल सेक्टर में करीब 15 लाख टन अतिरिक्त सोयाबीन ऑयल ब्लेंडिंग इस्तेमाल हो रहा है, जिससे सोया कॉम्प्लेक्स को अतिरिक्त सपोर्ट मिल सकता है। कम स्टॉक, कमजोर फसल और बढ़ती घरेलू खपत सोयाबीन के बाजार को सपोर्ट दे सकते हैं और आने वाले दिनों में यहां से एकाध उछाल की गुंजाइश दिखाई दे रही है। बड़ी तेजी मानकर ना चलें क्योंकि उपलब्धता ज्यादा है। सरकारी बिकवाली तेजी को सीमित कर रही है। हर उछाल पर माल हल्का करते चलें। व्यापार अपने विवेक से करें
👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े
👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें
👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*
👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट
👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव
👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें
About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।
