लगातार तेजी के बाद आगे कैसे चलेगा मूंगफली का बाजार | देखें रिपोर्ट
Nov 30, 2025, 20:35 IST
लगातार तेजी के बाद आगे कैसे चलेगा मूंगफली का बाजार | देखें रिपोर्ट
साथियों इस सप्ताह मूंगफली बाजार के रुझान में विविधता देखने को मिली है। एक तरफ जहां राजकोट मंडी में नई फसल की आवक, सरकारी व प्राइवेट एजेंसियों की आक्रामक खरीद और बेहतर क्वालिटी के कारण मूंगफली के दाम लगभग ₹1500/क्विंटल उछलकर ₹9000/क्विंटल तक पहुंच गए। गोंडल, जूनागढ़ और जामनगर में भी लगातार आवक में बढ़त देखने को मिली। राजकोट में प्रतिदिन 25–30 हजार बोरी तक आवक देखने को मिल रही है। सोलापुर में आवक सामान्य से थोड़ी कम रही, लेकिन मांग सुधरने से भाव लगभग ₹300 बढ़कर ₹7500/क्विंटल के आसपास टिके रहे। वहीं दूसरी ओर इस रुझान के विपरीत राजस्थान के बीकानेर में आवक बढ़ने और मांग घटने के कारण मूंगफली के दाम ₹200 गिरकर करीब ₹5500/क्विंटल पर आ गए, जबकि जोधपुर में आवक सामान्य और खरीद कमजोर रहने से भाव ₹6500/क्विंटल की सीमित रेंज में स्थिर होते दिखे। उत्तर प्रदेश की झांसी और मऊरानीपुर मंडियों में आवक बढ़ने से बाजार थोड़ा दबाव में आया, जबकि महोबा में स्थानीय मांग मजबूत रहने से ₹100 की बढ़त के साथ ₹6300/क्विंटल तक भाव सुधरे। मूंगफली दाना की बात करें तो बीकानेर में 200–400 रुपए की तेजी, जबकि सोलापुर और नागपुर में 100–300 रुपए की नरमी रही। मूंगफली तेल के लूज दाम गुजरात की प्रमुख मंडियों में ₹25 बढ़कर ₹1525/10 किलो पहुंचे, और टीन का तेल लगभग ₹2430/15 किलो पर स्थिर से मजबूत रहा। ब्रांडेड तेल कोटा, जयपुर व नेवाई में बिना बड़े बदलाव के सामान्य कारोबार में देखा गया। मूंगफली डीओसी की आवक पर्याप्त रहने और मांग सामान्य होने से इस पूरे सप्ताह भाव लगभग स्थिर रहे। सरकारी उत्पादन अनुमान आंकड़ों के अनुसार इस सीजन में मूंगफली की कुल पैदावार पिछले साल से 6.81 लाख टन अधिक रह सकती है, मंडी मार्केट मीडिया का मानना है कि यदि आवक इसी तरह भारी बनी रही, तो आगे चलकर बाजार में चल रही तेजी पर ब्रेक लग सकता है, लेकिन सरकारी खरीद जारी रहने पर दामों को नीचे जाने से सपोर्ट मिलता रहेगा। ऑल ओवर देखा जाए तो सक्रिय सरकारी खरीद और खपत सीजन के चलते मूंगफली की कीमतों का रुझान हल्की तेजी का बना हुआ है और बाजार में बड़ी गिरावट की उम्मीद कम ही मानी जा रही है लेकिन बीते कुछ दिनों से चल रही लगातार तेजी और मूगफली के बढ़े उत्पादन आंकड़ों के बाद अब बाजार में मुनाफा वसूली बन सकती है। इसलिए कुछ माल हल्का कर लें। व्यापार अपने विवेक से करें। मूंगफली की रेगुलर सर्विस के लिए 9729757540 पर मैसेज करें।

👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े
👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें
👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*
👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट
👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव
👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें
About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।