Movie prime

दिवाली से पहले कैसे चलेगा काबुली चने का बाजार

दिवाली से पहले कैसे चलेगा काबुली चने का बाजार
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

साथियों इंदौर की मंडी में इस हफ्ते काबुली चना (डॉलर चना) के दामों में एक बार फिर उतार-चढ़ाव देखने को मिला। सोमवार को बाजारों में आवक बढ़ने के कारण 150 रुपए गिरकर काबुली चना 10200 पर पहुंच गया था, लेकिन कल भाव ₹200  बढ़कर ₹10400/क्विंटल तक कारोबार हुआ,  इंदौर में करीब 3000 बोरी की आवक बताई जा रही है, जिससे कारोबारी रुख फिलहाल स्थिर से हल्का नर्म बना हुआ है। दिल्ली मार्केट मे काबुली चना मैक्सिको टॉपनॉच स्पेशल ₹11500/क्विंटल पर स्थिर है, जबकि रशियन और येलो गरबांजो किस्में ₹7200/क्विंटल पर बिना बदलाव बनी हुई हैं।

सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |

राजकोट में काबुली चने का भाव ₹10000 देखा जा रहा है। खरीदारों ने पिछले दिनों आयी तेजी के बाद फिलहाल खरीद धीमी कर दी है क्योंकि बाज़ार अभी स्थिर दिशा तलाश रहा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर की बात करे तो यहां पर भी काबुली चने की कीमतों में दबाव बना हुआ है। मुंबई में सूडान के काबुली चने की कीमत 6150 रुपए बोली जा रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, कनाडा में इस बार फसल पूरी तरह परिपक्व नहीं हो पाई, कटाई में देरी और बेमौसमी बारिश से क्वालिटी पर असर पड़ा है। कई कनाडाई निर्यातक पुराने स्टॉक की बिकवाली कर रहे हैं ताकि खराब होने से पहले माल निकाला जा सके। इसका सीधा असर भारतीय बाजारों पर पड़ा है, जहां मध्यप्रदेश समेत उत्तर भारत की प्रमुख मंडियों में खरीदारों का रुख सावधानीभरा बना हुआ है।

सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |

इंदौर मंडी के कारोबारी बताते हैं कि बाजार में अब नई तेजी का दौर तभी आएगा जब दिवाली के पहले ग्राहकी दोबारा सक्रिय हो, क्योंकि इस समय अधिकतर मिलें और व्यापारी पुराने स्टॉक की निकासी में लगे हैं। मंडी मार्केट मीडिया का मानना है कि भाव अब यहां से और नीचे गिरने की गुंजाइश बहुत कम है, क्योंकि उत्पादकों के पास सीमित बचा हुआ माल धीरे-धीरे बिक रहा है। अगले सप्ताह त्योहारी खरीद शुरू होने पर काबुली चने में  ₹100–₹200 की तेजी देखने को मिल सकती है। व्यापार अपने विवेक सेकरें। काबुली चने की रेगुलर सर्विस के लिए 9729757540 पर मैसेज करें।

👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े

👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें

👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।