Movie prime

मक्का में इस हफ्ते कैसा रह सकता है बाजार - रिपोर्ट

मक्का में इस हफ्ते कैसा रह सकता है बाजार - रिपोर्ट
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

साथियों इस हफ्ते मक्का बाजार हमारे बताए गए अनुमान के अनुसार पूरी तरह नई फसल की आवक के दबाव में दिखाई दिया। मध्यप्रदेश, यूपी, बिहार और आसपास के इलाकों से लगातार तेज़ आवक बनी रही। कुछ बड़ी मंडियों में 500 से 700 ट्रक तक की लोडिंग बताई गई। जबकि कई मंडियों में 3000 से 4000 बोरी तक का दैनिक कारोबार देखा गया। ज्यादातर माल में मक्के की फसल में 20% से 40% तक नमी पाई गई। ऐसी क्वालिटी का मक्का ₹1450 प्रति क्विंटल तक में बिकता रहा। सूखी क्वालिटी वाला मक्का सीमित मात्रा में आया और उसकी कीमत औसतन ₹2150 और प्रीमियम क्वालिटी की मक्का 2550 रुपए प्रति क्विंटल रही। गुलाब बाग पूर्णिया मंडी में भाव 2200, सांगली में 2300, छिंदवाड़ा में 2320, गोंडल में 2255 और दाहोद मंडी में 2050 रुपए प्रति क्विंटल रहा।

सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |

महाराष्ट्र में स्थानीय बिकवाली का दबाव भी बढ़ रहा है क्योंकि आवक बढ़ रही है। इस प्रकार आज महाराष्ट्र में कीमतों में 10-30 रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट आई। पूरे नवंबर के लिए गोदाम की कीमतें 2100 रुपये बताई गई हैं, लेकिन इन कीमतों पर कोई सक्रिय बिकवाली नहीं हो रही है। हालांकि, बढ़ती आवक को देखते हुए, इन कीमतों पर बिकवाली होने की संभावना है। मुंबई में तैयार डिलीवरी के लिए निर्यात मूल्य 2250 रुपये और नवंबर के लिए 2200 रुपये बताए गए हैं। अभी तक कोई बड़ी निर्यात गतिविधि नहीं देखी गई है। दूसरी ओर, स्टार्च फैक्ट्रियों और एथेनॉल प्लांट्स की मांग कमजोर बनी रही, कई प्लांट या तो खरीद से दूर हैं या बहुत कम मात्रा में लेवाली कर रहे हैं। ज्यादातर व्यापारी नमीयुक्त मक्के से दूरी बना रहे हैं और केवल ड्राई मटेरियल पर ध्यान दे रहे हैं। 

सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |

यही वजह है कि रेट में मजबूती नहीं बन पा रही और भाव की रेंज 1100 से 2300 तक नमी के हिसाब से दिख रही है। खरीदारों की रुचि केवल चुनिंदा क्वालिटी में सीमित है। अभी मक्का के भाव क्वालिटी के हिसाब से बोले जा रहे हैं। सूखा मक्का टिके हुए दाम पर और गीला मक्का डिस्काउंट पर बिक रहा है। मध्य प्रदेश की तरफ 1900-1925 रुपये (एक्स-रैक बिल्टी) पर कुछ सौदे सुनने में आ रहे है। मंडी मार्केट मीडिया का मानना है कि अगर यही हाल रहा तो आने वाले दिनों में मक्का के भाव में कुछ दिन और नरमी देखी जा सकती है। फिलहाल बाजार में माहौल थोड़ा सुस्त है,  यदि पोल्ट्री सेक्टर और इथेनॉल कंपनियों से मांग बढ़ती है और क्वालिटी में सुधार होता है तो मक्का की कीमतों में कुछ सुधार हो सकता है, लेकिन यदि आवक बढ़ती रही तो कीमतें मौजूदा भाव पर टिकती भी मुश्किल दिखाई दे रही है। व्यापार अपने विवेक से करें। मक्का की रेगुलर सर्विस के लिए 9729757540 पर मैसेज करें।

👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े

👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें

👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।