सरकारी खरीद का मक्का बाजार को कितना सहारा
साथियों मक्का बाजार की सभी बड़ी मंडियों पर इस समय दबाव साफ दिख रहा है। क्योंकि नई फसल की तेज़ आवक, रिकॉर्ड उत्पादन और एथनॉल प्लांटों की कमजोर मांग ने MSP से नीचे भावों को धकेल दिया है। केंद्र सरकार ने 2025-26 सीज़न के लिए मक्का का MSP ₹2400 प्रति क्विंटल तय किया है, लेकिन ज़्यादातर मंडियों में भाव अभी भी ₹2100 प्रति क्विंटल से नीचे घूम रहे हैं। खरगोन मंडी में गीली मक्का ₹1390 और सूखे माल का भाव ₹1700 प्रति क्विंटल तक आ गया है, वहीं छिंदवाड़ा में 1950, दिल्ली में यूपी लाइन की मक्का 2250 और बिहार लाइन की मक्का 2300 और देवास में 1950 रुपए प्रति क्विंटल पर पहुंच गई। मंडियों में रोज़ाना सैकड़ों ट्रकों की आवक से कीमतों पर और दबाव बढ़ रहा है। किसानों को कम दाम पर फसल बेचनी पड़ रही है, इसलिए वे MSP पर सरकारी खरीद की जोरदार मांग कर रहे हैं।
सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |
तेलंगाना सरकार ने किसानों को राहत देते हुए MSP पर मक्का खरीद शुरू की है और करीब 8 लाख टन खरीद का लक्ष्य रखा है, यह कदम बाजार में कुछ स्थिरता ला सकता है। इस साल किसानों ने मक्का की खेती में जबरदस्त रुचि दिखाई और बुआई क्षेत्र बढ़कर 94.90 लाख हेक्टेयर के सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुँच गया है, जबकि पिछले साल यह 84.30 लाख हेक्टेयर था। कई राज्यों में अत्यधिक बारिश और बाढ़ से फसल को कुछ नुकसान हुआ, फिर भी कुल उत्पादन के नए रिकॉर्ड स्तर पर जाने के आसार हैं। एथनॉल उद्योग में मक्का की मांग घट गई है क्योंकि सरकार ने 2025-26 के लिए 52 लाख टन चावल का कोटा आवंटित किया है, जिससे एथनॉल निर्माताओं को मक्का की जगह चावल और गन्ना जैसे विकल्प मिलने लगे हैं। साथ ही DDGS की बढ़ती उपलब्धता ने भी पोल्ट्री फीड सेक्टर में मक्का की खपत घटा दी है।
सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |
मध्यप्रदेश जैसे राज्यों में अब एथनॉल प्लांट्स संकट झेल रहे हैं क्योंकि नई नीति के तहत पेट्रोलियम की खपत के हिसाब से कोटा तय होगा, और प्रदेश का हिस्सा घटकर केवल 44% रह गया है। इससे वहां के प्लांट्स में अधिक आपूर्ति और कम मांग का दबाव बन गया है। अगर सरकार 20% की जगह 15% एथनॉल मिश्रण का निर्देश देती है, तो मक्का के भाव और भी टूट सकते हैं। वैसे देखा जाए तो मक्का के भाव इतने नीचे आ चुके हैं कि और गिरावट की गुंजाइश ही नहीं बची है। यदि सरकार एसपी पर खरीद शुरू करती है या इथेनॉल प्लांटों की नीति में कोई बदलाव करती है तो कीमतों में कुछ स्थिरता देखी जा सकती है, नहीं तो कीमतों में तेजी की कोई गुंजाइश नहीं है। व्यापार अपने विवेक से करें। मक्का की रेगुलर सर्विस के लिए 9729757540 पर मैसेज करें।
👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े
👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें
👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*
👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट
👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव
👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें
About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।
