सरसों के बाजार में और कितनी तेजी की उम्मीद
साथियों जैसा कि हमने अपनी पिछली रिपोर्ट में भी बताया था कि सरसों का बाजार इस समय स्थिर से मजबूत बना हुआ है और यहां से किसी बड़ी गिरावट की संभावना नहीं दिख रही है। पिछले दो दिनों से जयपुर में सरसों 7400 का आंकड़ा छूने के बाद शाम को बाजार 7350 पर बंद हुआ, मंगलवार को भी जयपुर में बाजार 7400 पर पहुंचने के बाद मुनाफा वसूली के कारण शाम को ₹50 टूटकर 7350 पर बंद हुआ, वहीं भरतपुर में₹20 की तेजी आई और बाजार 6970 पर पहुंच गया। दिल्ली में भाव 100 रुपए तेज होकर 7200 और चरखी दादरी में ₹25 टूटकर 7300 प्रति क्विंटल के भाव देखे गए। सलोनी प्लांट पर भी ₹25 की गिरावट देखी गई और भाव 7925 रुपए प्रति क्विंटल रहे। जयपुर में सरसों कच्ची घानी तेल लगभग ₹1545, भरतपुर में 1550 और अलवर में 1560 रुपए प्रति 10 किलो रहा, वहीं मुंबई और कोलकाता जैसे प्रमुख बाजारों में भी भाव ज्यादा बदलाव नहीं दिखा रहे।
सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |
सरसों DOC का बाजार इस समय काफी मजबूत दिखाई दे रहा है, खल से मिलने वाला सपोर्ट और त्योहारों के सीजन में घरेलू खपत बढ़ने की उम्मीद से बाजार को सहारा मिल रहा है। जयपुर में सरसों खल 2505, अलवर में 2500 और भरतपुर में 95 रुपए तेज होकर 2560 रुपए प्रति क्विंटल पर पहुंच गए। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोया तेल और पाम तेल की कीमतों में तेजी दिख रही है। कल शिकागो में सोया तेल 1.8% तेज हुआ है तो आज चीन और मलेशिया के बाजार भी 1.5% की तेजी दिखा रहे हैं। तेल कंपनियों के पास हफ्तेभर का स्टॉक मौजूद है। इसलिए कोई बड़ी हबड दबड़ नहीं है। कुल मिलाकर में सरसों में बड़ी मंदी की गुंजाइश नहीं है, बल्कि पितृपक्ष के बाद तेजी की संभावना है। नवरात्रों के बाद मांग का दौर और तेज होगा और दिवाली तक खपत में इजाफा बाजार को मजबूती देगा। छोटे स्तर के व्यापारी हर उछाल पर मुनाफा लेते रहे और जो साथी दिवाली तक माल को रोक सकते हैं वह रिस्क ले सकते हैं। सरसों फिलहाल मजबूत फंडामेंटल पर खड़ी है इसलिए रिस्क रिवार्ड अनुपात अनुकूल है। व्यापार अपने विवेक से करें
👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े
👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें
👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*
👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट
👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव
👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें
About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।
