सोयाबीन के बाजार में उठाव की कितनी उम्मीद | 19 Sep 25 की सोयाबीन रिपोर्ट
साथियों जैसा कि हमने कल की रिपोर्ट में भी बताया था की सोयाबीन बाजार इस समय दबाव में है क्योंकि एक तरफ सरकार नाफेड और एनसीएफ के जरिये लगातार बिकवाली कर रही है, वहीं दूसरी नए सीजन की बढ़ती आवक को देखते हुए मांग बेहद सुस्त है। रही खई कसर विदेशी बाजार में चल रही नरमी ने पूरी कर दी है। और बाजार को मंदी के गर्त में धकेल दिया है। कुल मिलाकर इन सारे घटकों के चलते खुले बाजार में सोयाबीन के भाव टिक नहीं पा रहे। नाफेड की नीलामी में भाव कमजोर निकलने का सीधा असर मंडियों पर दिख रहा है। कीर्ति प्लांट पर सोयाबीन के भाव 4580 रुपए पर पहुंच चुके हैं, वहीं मंडियों में 4200-4300 पर बोले जा रहे हैं। मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र से लगातार फसल को हुए नुकसान की खबरें आ रही हैं, लेकिन इसके बावजूद बाजार में कोई मजबूत तेजी बनती नहीं दिख रही।अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोयामील के दाम भी कमजोर हैं, और इसका असर घरेलू सोयामील और सोयाबीन दोनों पर पड़ रहा है।
सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |
पिछले 1 महीने में महाराष्ट्र में सोया खल की कीमतें 4000 प्रति टन तक गिर चुकी है। मध्य प्रदेश में सोया खल फिलहाल 33000 से 37000 प्रति टन के बीच बोली जा रही है। अमेरिका भी सोयाबीन आयात के लिए भारत पर दबाव बना रहा है यदि भारत अमेरिका की बात मान लेता है तो घरेलू सोयाबीन की कीमतों पर और अधिक दबाव पड़ेगा। इसलिए मंडी मार्केट मीडिया का मानना है कि सोयाबीन की कीमतों में फिलहाल तेजी की उम्मीद नहीं है क्योंकि अक्टूबर में नई फसल आने वाली है। 4600 का स्तर टूटने के बाद अब कीर्ति प्लांट के लिए 4400 रुपये का लेवल फिलहाल सपोर्ट माना जा रहा है, लेकिन अगर कोई निवेशक या व्यापारी खरीदारी करना चाहता है तो उसे 100 से 200 रुपये का रिस्क उठाना होगा। अभी के हालात देखकर लगता है कि सोयाबीन में तेजी का माहौल बनने में वक्त लगेगा, और जब तक अंतरराष्ट्रीय सोयामील की मजबूती नहीं आती, तब तक घरेलू बाजार में स्थिरता भी मुश्किल है। इस बीच थोड़ा बहुत उतार चढ़ाव होता रहेगा, लेकिन हर उछाल पर माल निकालना सही रहेगा। व्यापार अपने विवेक से करें।
👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े
👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें
👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*
👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट
👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव
👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें
About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।
