Movie prime

खाद्य तेलों के बाजार में कब तक चलेगी तेजी - रिपोर्ट

खाद्य तेलों के बाजार में कब तक चलेगी तेजी - रिपोर्ट
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

साथियों इस सप्ताह खाद्य तेलों के बाजार में हल्का ही सही लेकिन तेजी का रुझान देखा जा रहा है।मलेशिया में पाम तेल उत्पादन 2.4% घटने की खबर से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार दूसरे दिन पाम ऑयल वायदा में करीब 1.65% की तेजी आई और भाव 4,562 रिंगिट प्रति टन तक जा पहुंचे। वहीं, शिकागो में सोया तेल के जनवरी अनुबंध भी 0.89% की बढ़त के साथ बंद हुए। बाजार अब एमपीओबी की रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है, जिससे सात महीनों में पहली बार इन्वेंट्री घटने का संकेत मिलने की उम्मीद बाजार कर रहा है। घरेलू स्तर पर त्योहारी मांग कुछ शांत है, लेकिन सर्दी बढ़ने के साथ पाम तेल की खपत घटने और सोया तेल या हल्के तेलों की ओर शिफ्ट की उम्मीद जताई जा रही है।

सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |

फिलहाल, कोलकाता में सरसों तेल एक्सपेलर के भाव ₹1,610 प्रति 10 किलो, आदमपुर में ₹1,495, और कोटा में ₹1,520 प्रति 10 किलो दर्ज किए गए। जयपुर में सरसों तेल कच्ची घानी ₹1,461 पर स्थिर है, लेकिन सोया तेल से कम अंतर होने के कारण निकट भविष्य में मांग बढ़ने की संभावना है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बायोडीजल की बढ़ती मांग (अर्जेंटीना, ब्राजील और अमेरिका) ने सोया तेल के दाम को सहारा दिया, और दिसंबर अनुबंध 51 सेंट से ऊपर टिके हैं। घरेलू बाजार में भी सोया तेल में ₹2 प्रति किलो तक की तेजी आई है। दूसरी ओर, इंडोनेशिया का बी40 प्रोग्राम अब बी50 तक बढ़ने की योजना में है, जिससे आपूर्ति और टाइट हो सकती है और केएलसी पाम ऑयल 4,700 रिंगिट तक जा सकता है।

सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |

देश के कांडला पोर्ट पर ओलिन तेल ₹1,270 प्रति 10 किलो तक पहुंच चुका है और अनुमान है कि यह ₹1,300 तक बढ़ सकता है। हालांकि मंडी मार्केट मीडिया की राय है कि दीवाली तक हर उछाल पर स्टॉक हल्का करना समझदारी होगी, क्योंकि बड़ी तेजी की संभावना कम है। त्योहारी मांग का असर अब भी कुछ हद तक बना हुआ है। मूंगफली तेल राजकोट ₹1,360 प्रति 10 किलो तक पहुंचा, जहां से  हर उछाल पर मुनाफा लेना सही होगा। व्यापार अपने विवेक से करें। खाद्य तेलों की रेगुलर सर्विस के लिए 9729757540 पर मैसेज करें।

👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े

👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें

👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।