Movie prime

सरसों में खुला अच्छी खबरों का पिटारा, 7400 हुई सरसों, जाने कितने बढ़ रहे भाव - ताजा रिपोर्ट

mustard rate today
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

सरसों में खुला अच्छी खबरों का पिटारा, जाने कितने बढ़ रहे भाव - ताजा रिपोर्ट

किसान साथियो एक दिन में ही तेल तिलहन को लेकर अच्छी खबरों का पिटारा खुल गया। जहां सोमवार को बाजार गुम लग रहा था मंगलवार को इसमें बड़ी हलचलें दिखाई दी। बुधवार को भी सुबह से ही बाजार में तेजी दिख रही है। सरकार द्वारा सरसों के MSP में 400 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी करने के बाद से ही बाजार ने तेजी की रफ्तार पकड ली है। WhatsApp पर भाव पाने के लिए ग्रुप join करे

ताजा मार्केट अपडेट

विदेशी बाजार में खाद्य तेलों की कीमतों में आई तेजी से भी घरेलू बाजार में मंगलवार और बुधवार को सरसों एवं तेल की कीमतों को अच्छा खासा सहारा मिला है। जयपुर में कंडीशन की सरसों के भाव 150 रुपये तेज होकर 6,800 रुपये प्रति क्विंटल हो गए। ब्रांडेड तेल कंपनियों ने दो दिन में सरसों के भाव में 150 से 300 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की । अंतिम भाव 7400 रुपये प्रति क्विंटल तक रिपोर्ट किए गए हैं। किसान साथियो जैसा कि हम कई दिन से बता रहे हैं कि खपत का सीजन होने के कारण सरसों तेल में मांग बनी रहने की उम्मीद है जिसके चलते इसके भाव में हल्का सुधार और भी बन सकता है। पिछले कुछ दिनों से अच्छे भाव मिलने के कारण किसान भर भर कर सरसों मार्केट में ला रहे है जिससे सरसों की दैनिक आवक 3 लाख 40 हजार बोरियों पर पहुंच गई है।

धान मे तूफानी तेजी देखे आज 12 बजे तक के धान के भाव 1121, 1718, 1509, 1401 DB धान के ताजा भाव

विदेशी बाजार अपडेट

ताजा समाचार आने तक मलेशिया में BMD पर, जनवरी डिलीवरी के वायदा अनुबंध में पाम तेल की कीमतों में 193 रिगिंट की तेजी आकर भाव 4,081 रिगिंट प्रति टन हो गए। डालियान का सबसे अधिक कारोबार वाला सोया तेल अनुबंध 0.1 फीसदी तेज हुआ, जबकि इसका पाम तेल अनुबंध भी एक फीसदी ऊपर था। शिकागो बोर्ड ऑफ ट्रेड (CBOT) पर सोया तेल की कीमतें 0.48 फीसदी तेज थी । व्यापारियों के अनुसार मलेशिया के साथ ही इंडोनेशिया में जहां पाम तेल के उत्पादन अनुमान में नवंबर से कमी आने की आशंका है वही रूस ने काला सागर निर्यात समझोते से हटने की धमकी दी है। कार्गो सर्वेक्षक सोसाइटी जेनरल डी सर्विलांस के अनुसार 1 से 15 अक्टूबर के दौरान मलेशियाई पाम तेल उत्पादों का निर्यात सितंबर की समान अवधि की तुलना में 0.9 फीसदी घटकर 640,119 टन का रह गया है।

कमजोर रिंगगिट और वैश्विक खाद्य तेल आपूर्ति पर चिंता के कारण मलेशियाई पाम तेल वायदा मंगलवार को लगभग सात सप्ताह में अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है।  सेलांगोर स्थित ब्रोकरेज पेलिंडुंग बेस्टारी के निदेशक परमलिंगम सुप्रामण्यम ने कहा कि कमजोर रिंगगिट और मलेशिया में बाढ़ की वजह से उत्पादन प्रभावित होने की आशंका के कारण कीमतें बढ़ रही हैं। चर्चा ये भी है कि रूस- यूक्रेन तनाव बढ़ने से यूक्रेनी बंदरगाहों से सूरजमुखी तेल शिपमेंट सीमित हो सकता है, जो ताड़ के तेल सहित विकल्पों की मांग को चैनल कर सकता है, उन्होंने कहा।

पाम पर बढ़ सकता है आया शुल्क

भारत इस बात की जांच कर रहा है कि क्या पाम तेल आयात करों को बढ़ाने की आवश्यकता है, सरकार और व्यापार सूत्रों ने कहा, दुनिया के सबसे बड़े वनस्पति तेल आयातक द्वारा तिलहन की कम कीमतों से जूझ रहे अपने लाखों किसानों की मदद करने के प्रयासों के तहत आयात शुल्क बढ़ा सकते है। किसान साथियो उपर दिए विश्लेषण से यह अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है कि तेल तिलहन के बाजारों में अब माहौल बदल चुका है। बड़े प्लांट द्वारा सरसों के भाव को बढ़ाए जाने के बाद अब हाजिर मंडियों में भी भाव में तेजी जल्द ही दिखाई देगी। ऐसे में सरसो को चाहे तो दो-चार दिन और होल्ड कर सकते हैं। अगर विदेशी बाजारों में जल्दी ही कोई बड़ी गिरावट नहीं आती है तो जयपुर में जल्दी ही 7000 के भाव दिख सकते हैं।

आज के सरसों के ताजा भाव

आज के सरसों के ताजा भाव आप नीचे देख सकते हैं;-

जयपुर मंडी सरसो भाव ₹ 6750/6775+75
दिल्ली मंडी सरसो भाव ₹ 6450/6500+150
बरवाला मंडी सरसो भाव ₹ 5950/6100+150
हिसार मंडी सरसो भाव ₹ 5800
आवक 1000

अलीगढ सरसो भाव ₹ 6000+50
आवक सरसो भाव ₹ 200/250
पोरसा सरसो भाव ₹ 6025 +100
आवक 200
खैरथल सरसो भाव ₹ 6500+150
आवक 1000
ग्वालियर सरसो भाव ₹ 6000/6250+150
आवक  1000

आगरा शमशाबाद/दिगनेर में सरसों भाव ₹ 7400(+150)
अलवर सलोनी में सरसों भाव ₹ 7400+250
कोटा सलोनी में सरसों भाव ₹ 7300+150
आगरा बीपी में सरसों भाव ₹ 7300+200
आगरा शारदा  में सरसों भाव ₹ 7250+150

भरतपुर  में सरसों भाव ₹ 6501+175
आवक 1000
कामां में सरसों भाव ₹ 6501+175
कुम्हेर में सरसों भाव ₹ 6501+175
नदबई में सरसों भाव ₹ 6501+175
डीग में सरसों भाव ₹ 6501+175
नगर में सरसों भाव ₹ 6501+175

गंगापुर मंडी सरसों भाव ₹  6480
गोयल कोटा मंडी सरसों भाव ₹  6600
लाखनी मंडी सरसों भाव ₹  5750/5825
थराद मंडी सरसों भाव ₹  5600/5900
धनेरा मंडी सरसों भाव ₹  5500/5940
नैनावा मंडी सरसों भाव ₹  5750/5850
पीलुडा मंडी सरसों भाव ₹  5750/5900
विसनगर मंडी सरसों भाव ₹  5750/5965
दीसा मंडी सरसों भाव ₹  5675/5800
पटना मंडी सरसों भाव ₹  5600/5950

दिल्ली मंडी
सरसों भाव ₹ 6450/6500+150
सरसों तेल एक्सपेलर भाव ₹ 13,650+250

जयपुर मंडी
सरसों  भाव ₹ 6750/6775+75
सरसों तेल कच्ची घानी भाव ₹ 14,030/14,040+300
सरसों ऑइल एक्सपेलर  भाव ₹ 13,940/13,950+300
खल भाव ₹ 2445/2450+20

मुरैना मंडी

सरसो भाव ₹ 6050+100 आवक  500
सरसों तेल कच्ची घानी भाव ₹ 1360+30
सरसों तेल एक्सपेलर भाव ₹ 1340+30
खल भाव ₹ 2515+15

चरखी दादरी

सरसों भाव ₹ 6400/6450+150
सरसों ऑइल एक्सपेलर भाव ₹ 13,500+200
सरसों खल भाव ₹ 2450

सरसों कुल आवक

राजस्थान आवक 1,40,000
मध्य प्रदेश आवक 35,000
उत्तर प्रदेश आवक 55,000
हरियाणा+पंजाब आवक 30,000
गुजरात आवक 15,000
अन्य आवक -65,000
कुल आवक 3,40,000 बोरी

कितना बढ़ा MSP ? क्या बढ़े MSP का गेहूं और सरसों को फायदा मिलेगा - रिपोर्ट