भारी आवक से जीरे में दबाव, कब संभलेगा बाजार?
साथियों घरेलू जीरा बाजार का रुख थोड़ा दबाव वाला बना हुआ है और इसकी सबसे बड़ी वजह है लगातार बढ़ती मंडी आवक। ऊंझा में इस समय जीरे की भारी सप्लाई देखने को मिल रही है, जहां सोमवार को लगभग 54,000 बोरी की आवक दर्ज की गई। इतनी बड़ी आवक के कारण हाजिर बाजार में नीचे की तरफ दबाव बना हुआ है, हालांकि लोअर रेंज अभी पूरी तरह टूट नहीं रही है। ऊंझा मंडी में कल हल्का जीरा ₹18,500, मीडियम क्वालिटी ₹19,000, अच्छी क्वालिटी ₹21,800 और एक्स्ट्रा क्वालिटी ₹25,500 बोली गई। राजस्थान की कई मंडियों में जीरा ऊंझा से भी ₹2–4 प्रति किलो ऊंचा चल रहा है और किसान अपने माल की लगातार बिकवाली कर रहे हैं। कल जोधपुर मंडी में जीरा ₹19,000–22,000, नागौर में ₹19,000–21,000, नोखा में, ₹18,000–20,000, राजकोट और गोंडल में ₹18,500–21,000 और मुंबई में सामान्य जीरा 25,000 और बढ़िया माल ₹29,000 तक बोला गया, जबकि दिल्ली बाजार में अलग-अलग ब्रांड और क्वालिटी के हिसाब से भाव ₹23,000 से ₹32,000 प्रति क्विंटल के बीच रहे। बाजार के माहौल को देखें तो इस समय सबसे बड़ी समस्या यही है कि किसानी माल की बिकवाली लगातार जारी है, जिसके सामने व्यापारिक माल का पड़ता लगना मुश्किल हो रहा है।
आगे की जानकारी के लिए whatsapp ग्रुप जॉइन करे (9306639343)
कई मंडियों में कारोबारी बिना मुनाफे के सौदा करने से बचते हुए थोड़ा इंतजार की रणनीति अपना रहे हैं, क्योंकि बाजार फिलहाल बेपड़ता की स्थिति में चल रहा है। ट्रेडर्स का मानना है कि जब तक आवक का दबाव थोड़ा कम नहीं होता, तब तक बड़ी तेजी की उम्मीद करना मुश्किल है, हालांकि अच्छी और प्रीमियम क्वालिटी में मांग बनी हुई है और वही सेगमेंट सबसे ज्यादा टिकाऊ नजर आ रहा है। ईरान और अमेरिका के बीच तनाव जीरे के निर्यात को प्रभावित कर रहा है और जब तक यह तनाव कम नहीं होता और घरेलू मांग में तेजी नहीं आती जीरा बाजार में तेजी की उम्मीद नहीं है, लेकिन मौजूदा स्थिति को देखते हुए मंडी मार्केट मीडिया का मानना है कि जीरा बाजार पूरी तरह नई आवक के दबाव में दिखाई दे रहा है और बाजार में फिलहाल तेजी आगे की जानकारी के लिए whatsapp ग्रुप जॉइन करे (9306639343) । व्यापार अपने विवेक से करें। जीरे की रेगुलर सर्विस के लिए 9306639343 पर मैसेज करें।
👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े
👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें
👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें –* 9306639343*
👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट
👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव
👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें
About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।
