Movie prime

ग्वार फंसा रेंज में, तेजी का ट्रिगर गायब

mandibhavtoday
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

साथियों इस समय ग्वार बाजार की सही स्थिति को देखें तो बाजार एक सीमित दायरे में फंसा हुआ है और न तो बड़ी तेजी बन पा रही है और न ही कोई भारी गिरावट देखने को मिल रही है। देशभर की मंडियों में ग्वार की आवक लगभग 18 से 19 हजार क्विंटल के आसपास बनी हुई है, लेकिन इसके बावजूद भाव में मजबूती नहीं आ पा रही, जिससे पता चलता है कि डिमांड साइड अभी कमजोर चल रही है। मंगलवार को भी बाजार में 20 से ₹100 की गिरावट देखी गई और शाम को दिल्ली में ग्वार का भाव ₹5350, जोधपुर में ₹5384, राजकोट और गोंडल में ₹5171, आदमपुर में ₹5135, ऐलनाबाद में ₹4900, भरतपुर में ₹5240, बीकानेर में ₹5145 और हनुमानगढ़ में ₹5325 प्रति क्विंटल रहे। जबकि नागौर और श्रीगंगानगर में हल्की सपोर्ट देखने को मिली है। वायदा बाजार की बात करें तो NCDEX में मार्च कॉन्ट्रैक्ट ₹33 टूटकर ₹5357 पर और अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट ₹31 गिरकर ₹5415 पर बंद हुआ, जिससे बाजार का मूड थोड़ा कमजोर नजर आया। ग्वार गम में भी कमजोरी बनी हुई है, जहां मार्च कॉन्ट्रैक्ट ₹85 गिरकर ₹9860 और अप्रैल ₹50 टूटकर ₹10026 पर आ गया, जो पूरे ग्वार कॉम्प्लेक्स पर दबाव बना रहा है।
  *Whatsapp पर डेली रिपोर्ट पाने के लिए * 9306639343* पर मैसेज करें*
इस समय सबसे बड़ा कारण मिडिल ईस्ट में चल रहा तनाव है, जिसकी वजह से ग्वार गम की एक्सपोर्ट डिमांड प्रभावित हुई है और पिछले एक महीने में करीब 20% तक निर्यात घट चुका है, वहीं पिछले 10 दिनों में तो एक्सपोर्ट लगभग ठप जैसा हो गया है। ऑयल ड्रिलिंग सेक्टर, जो ग्वार गम का सबसे बड़ा उपभोक्ता है, वहां से भी फिलहाल कोई मजबूत डिमांड नहीं आ रही और कच्चे तेल की कीमतों में अनिश्चितता ने बाजार को और उलझा दिया है। मिलिंग मार्जिन भी कमजोर चल रहा है, जिसके चलते स्टॉकिस्ट और प्रोसेसर दोनों ही बड़ी खरीदारी से बच रहे हैं और सिर्फ जरूरत के हिसाब से खरीद कर रहे हैं। अच्छी बात यह है कि आवक सीमित है और किसान भी ज्यादा दबाव में बेच नहीं रहे, जिससे नीचे की गिरावट फिलहाल सीमित नजर आ रही है, लेकिन ऊपर की तेजी पर एक्सपोर्ट डिमांड की कमी और ग्वार गम की कमजोरी ब्रेक लगा रही है। बाजार में इस समय नीचे सपोर्ट बना हुआ है लेकिन ऊपर की तेजी के लिए कोई बड़ा ट्रिगर अभी नहीं है, लेकिन अगर मिडिल ईस्ट में हालात सुधरते हैं और अमेरिका में ऑयल ड्रिलिंग एक्टिविटी बढ़ती है तो ग्वार गम की डिमांड अचानक तेज हो सकती है, लेकिन इसमें भी 3 से 4 महीने का समय लग सकता है, यानी जुलाई तक बाजार में बड़ी तेजी की संभावना कम ही नजर आ रही है। इसलिए आने वाले समय में ग्वार गम की डिमांड और एक्सपोर्ट ट्रेंड ही बाजार की दिशा तय करेंगे। व्यापार अपने विवेक से करें। ग्वार की रेगुलर सर्विस के लिए 9306639343 पर मैसेज करें।

👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े

👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें

👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें –* 9306639343*

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।