ग्वार में गिरावट, लेकिन डिमांड दे सकती है सपोर्ट
Mar 14, 2026, 11:57 IST
ग्वार बाजार में शुक्रवार को हल्की नरमी देखने को मिली, जहां वायदा बाजार में हाल की तेजी के बाद लॉन्ग लिक्विडेशन के कारण भाव नीचे आए, हालांकि गिरावट बहुत ज्यादा नहीं रही, क्योंकि मंडियों में मांग अभी भी बनी हुई है। एनसीडीईएक्स पर ग्वारसीड मार्च 2026 वायदा ₹49 टूटकर ₹5,397 प्रति क्विंटल पर बंद हुआ और ओपन इंटरेस्ट 2,075 लॉट घटकर 11,530 पर आ गया और कई ट्रेडरों ने अपने पुराने लॉन्ग सौदे काटे। वहीं अप्रैल 2026 कॉन्ट्रैक्ट ₹50 गिरकर ₹5,448 प्रति क्विंटल पर बंद हुआ और इसमें ओपन इंटरेस्ट में मामूली कमी दर्ज की गई। ग्वार गम वायदा में भी नरमी रही, जहां मार्च 2026 कॉन्ट्रैक्ट ₹94 गिरकर ₹9,918 और अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट ₹88 टूटकर ₹10,048 प्रति क्विंटल पर बंद हुआ। गम के मार्च कॉन्ट्रैक्ट में ओपन इंटरेस्ट 2,420 लॉट घटा, जबकि अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट में हल्की नई भागीदारी देखने को मिली। घरेलू मंडियों की बात करें तो भावों में मिला-जुला रुख रहा। दिल्ली और हमीदपुर मंडी में ग्वार ₹5,400 प्रति क्विंटल पर स्थिर रहा। गुजरात की मंडियों डीसा और कड़ी में करीब ₹25 की हल्की तेजी दर्ज हुई, जबकि गोंडल और राजकोट में ₹119 टूट कर 5152 पर आ गया।
आगे की जानकारी के लिए whatsapp ग्रुप जॉइन करे (9306639343)
हरियाणा में भी मिश्रित रुझान रहा, जहां आदमपुर में ₹70 बढ़कर ₹5230 और ऐलनाबाद में ₹12 बढ़कर ₹4977 पर पहुंचा, जबकि हिसार में ₹100 और सिरसा में ₹72 की गिरावट आई। राजस्थान में ज्यादातर मंडियों में भाव लगभग स्थिर रहे, जहां नागौर में ₹25 बढ़कर ₹4975, हनुमानगढ़ में ₹50 टूटकर ₹5350, जोधपुर में ₹8 टूटकर ₹5437, बीकानेर में ₹5183 और अलवर में ₹5260 प्रति क्विंटल रहे। वहीं श्री गंगानगर और बाड़मेर मंडी में भाव स्थित रहे। ग्वार गम की इंडस्ट्रियल डिमांड और एक्सपोर्ट मांग अभी भी बनी हुई है और जब तक अमेरिका और ईरान का तनाव कम नहीं होता बाजार में मजबूती बनी हुई है, लेकिन ईरान द्वारा हार्मुज बंद करने से एक्सपोर्ट में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। क्रूड ऑयल महंगा होने से ग्वार गम की मांग लगातार बनी हुई है और दुनिया का 80% ग्वार गम का निर्यात भारत से होता है। वहीं ग्वार की घरेलू मांग भी ठीक-ठाक है, जब कि पिछले वर्षों की तुलना में उत्पादन इस बार बहुत ही कम बताया जा रहा है। ऑल ओवर देखा जाए तो अंतर्राष्ट्रीय खपत को देखते हुए ग्वार का बाजार मजबूत दिखाई दे रहा है और अगर मिडल ईस्ट में तनाव लंबा खींचता है तो बाजार 400- ₹500 तक और भी ऊपर जा सकता है। जबकि आगे की जानकारी के लिए whatsapp ग्रुप जॉइन करे (9306639343) कर सकती है। व्यापार अपने विवेक से करें। ग्वार की रेगुलर सर्विस के लिए 9306639343 पर मैसेज करें।

👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े
👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें
👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें –* 9306639343*
👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट
👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव
👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें
About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।