Movie prime

मूंगफली की बुआई बढ़ी, बाजार क्या कहेगा — आगे क्या बनेगा ट्रेंड?

mandibhavtoday
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
गुजरात में इस बार मूंगफली की बुआई ने अच्छी रफ्तार पकड़ ली है और शुरुआती आंकड़े किसानों के लिए काफी पॉजिटिव संकेत दे रहे हैं। 6 अप्रैल 2026 तक राज्य में कुल 67,100 हेक्टेयर में मूंगफली बोई जा चुकी है, जबकि पिछले साल इसी समय यह आंकड़ा 53,335 हेक्टेयर था, यानी करीब 13,765 हेक्टेयर ज्यादा और लगभग 25.80% की बढ़ोतरी साफ दिखाई दे रही है। अगर पिछले तीन साल के औसत 56,667 हेक्टेयर से तुलना करें तो इस बार की बुआई लगभग 120% स्तर पर पहुंच चुकी है, जो बताता है कि किसानों का रुझान इस फसल की तरफ मजबूत हुआ है। क्षेत्रवार देखें तो उत्तरी गुजरात सबसे आगे निकलकर सामने आया है, जहां अकेले 36,300 हेक्टेयर में बुआई हुई है, जिसमें बनासकांठा जिला सबसे बड़ा खिलाड़ी बनकर 31,200 हेक्टेयर के साथ टॉप पर है, जबकि साबरकांठा में 2200 हेक्टेयर और महेसाणा में 2100 हेक्टेयर क्षेत्र कवर हुआ है, इसके अलावा

आगे की जानकारी के लिए whatsapp ग्रुप जॉइन करे (9306639343)

वाव-थराड में 900 हेक्टेयर, अरावली में 600 हेक्टेयर, पाटन में 200 हेक्टेयर और गांधीनगर में सिर्फ 100 हेक्टेयर में बुआई दर्ज हुई है। इसके बाद सौराष्ट्र क्षेत्र का नंबर आता है जहां कुल 20,600 हेक्टेयर में मूंगफली बोई गई है, जिसमें भावनगर जिला 10,300 हेक्टेयर के साथ सबसे आगे है, वहीं राजकोट में 2700 हेक्टेयर, सुरेंद्रनगर में 2500 हेक्टेयर, मोरबी में 1500 हेक्टेयर और जूनागढ़ में करीब 1000 हेक्टेयर बुआई हुई है। अन्य जिलों में गिर सोमनाथ 1400 हेक्टेयर, अमरेली 600 हेक्टेयर, जामनगर 500 हेक्टेयर और बोटाड़ व देवभूमि द्वारका में 100-100 हेक्टेयर का योगदान रहा है। वहीं कच्छ क्षेत्र में भी मूंगफली की बुआई 5400 हेक्टेयर तक पहुंच चुकी है, जो इस इलाके में बढ़ती दिलचस्पी को दिखाता है। मध्य गुजरात में कुल 3500 हेक्टेयर में बुआई हुई है, जिसमें महीसागर 1300 हेक्टेयर और खेड़ा 1200 हेक्टेयर के साथ आगे हैं, जबकि दाहोद में 500 हेक्टेयर, पंचमहल में 300 हेक्टेयर और छोटा उदेपुर में करीब 100 हेक्टेयर में बुआई हुई है। इसके अलावा दक्षिणी हिस्से में भी कुल मिलाकर करीब 1200 हेक्टेयर में मूंगफली बोई गई है, जहां टापी जिला 800 हेक्टेयर के साथ प्रमुख रहा, दांग में 200 हेक्टेयर और सूरत व भरूच में 100-100 हेक्टेयर में बुआई दर्ज की गई। कुल मिलाकर देखा जाए तो इस बार गुजरात में मूंगफली की खेती का दायरा तेजी से बढ़ रहा है, खासकर उत्तरी और सौराष्ट्र क्षेत्रों में किसानों का झुकाव साफ नजर आ रहा है, जो आगे चलकर उत्पादन और बाजार दोनों पर असर डाल सकता है। मात्र 999 में 1 साल की मूंगफली की रेगुलर अपडेट और रिपोर्ट के लिए 9306639343 पर मैसेज करें।

👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े

👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें

👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें –* 9306639343*

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।