Movie prime

सोयाबीन को रोके या बेचें - जाने फंडामेंटल

mandibhavtoday
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
दोस्तों सोयाबीन को लेकर मंडी मार्केट मीडिया ने अपनी कल की रिपोर्ट में बताया था कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तनाव घटते ही सोयाबीन के बाजार में गिरावट आ सकती है और रिस्क को कम करने के लिए माल निकालने की सलाह दी थी। यदि आपने हमारी रिपोर्ट पढ़ी थी तो जरूर आपने इस मौके का फायदा उठाया होगा। पिछले सप्ताह सोयाबीन बाजार में तेजी जरूर देखने को मिली थी लेकिन हमने आपको बताया था कि यह तेजी स्थाई नहीं है। कल से ही युद्ध के लंबा न चलने की चर्चाओं के चलते कल शाम को कीर्ति प्लांट पर भाव ₹50 टूट गए और आज भी बाजार में गिरावट का अनुमान दिखाई दे रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोमवार को पाम और सोया तेल की शुरुआत तेजी के साथ जरूर हुई थी लेकिन शाम को CBOT पर सोयाबीन में गिरावट दर्ज हुई, जहां मार्च कॉन्ट्रैक्ट करीब 0.37% और सोया तेल मार्च कॉन्ट्रैक्ट 0.69% टूट कर बंद हुआ। जिसका असर घरेलू सोयाबीन बाजार पर भी दिखाई दिया। इसके अलावा कच्चे तेल में भारी ते के बाद कल शाम को आई भारी गिरावट ने भी तेल बाजार की धार को कमजोर किया है। अमेरिकी क्रूड करीब 6% से ज्यादा टूटकर 85.47 डॉलर प्रति बैरल के आसपास आ गया। वहीं मलेशियाई पाम ऑयल अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट भी 3.9% टूट गया।
  *Whatsapp पर डेली रिपोर्ट पाने के लिए * 9306639343* पर मैसेज करें*
घरेलू बाजार में सोयाबीन के भाव की बात करें तो कीर्ति प्लांट पर सुबह में बाजार टूटकर ₹5880पर आ गए। हालांकि कल कुछ मंडियों में तेजी रही और उज्जैन मंडी में ₹5500, इंदौर में ₹5525 और वाशिम में ₹5600 प्रति क्विंटल रहे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में खाद्य तेलों में भले ही गिरावट देखी गई लेकिन घरेलू बाजार में कल सोया तेल में मजबूती रही और कांडला में रिफाइंड सोया तेल करीब 1400 रुपये प्रति 10 किलो (+55) और मुंबई में करीब 1410 रुपये (+20) बोला गया। वहीं सोया डीओसी बाजार में भी मजबूती का रुख रहा और धुलिया में दीसान डीओसी करीब 44000 रुपये (+1000) और ओम श्री डीओसी करीब 44500 रुपये (+500) तक बोला गया। वैश्विक स्तर पर बाजार की नजर अब अमेरिकी कृषि विभाग (USDA) की मासिक रिपोर्ट पर टिकी हुई है, जिसमें सप्लाई के बड़े बदलाव की उम्मीद तो कम है लेकिन ब्राजील के उत्पादन अनुमान में थोड़ी कटौती की संभावना जताई जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार ब्राजील में 2025-26 की सोयाबीन फसल की कटाई करीब 51% तक पहुंच चुकी है, जो पिछले सप्ताह से ज्यादा है लेकिन पिछले साल की रफ्तार से अभी थोड़ी पीछे चल रही है। ऑल ओवर देखा जाए तो वैश्विक बाजार में आई कमजोरी, कच्चे तेल की तेज गिरावट और मुनाफा वसूली के कारण सोयाबीन में दबाव का माहौल बना हुआ है और यहां से बाजार और भी दबाव में आ सकता है। नीचे में कीर्ति प्लांट पर 5500 का सपोर्ट अभी भी बना हुआ है। लेकिन   *Whatsapp पर डेली रिपोर्ट पाने के लिए * 9306639343* पर मैसेज करें*  लें और माल को या तो स्टॉप लॉस के साथ होल्ड करें या फिर माल निकालने में ही समझदारी होगी। व्यापार अपने विवेक से करें। सोयाबीन की रेगुलर सर्विस के लिए 9306639343 पर मैसेज करें।

👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े

👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें

👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें –* 9306639343*

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।