Movie prime

फ्रेट महंगा, जीरा निर्यात पर नजर

mandibhavtoday
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
दोस्तों जीरा बाजार में बीते सप्ताह मिलाजुला रुख देखने को मिला, जहां एक तरफ नई फसल की बढ़ती आवक और कटाई की रफ्तार ने बाजार पर दबाव बनाया, वहीं दूसरी तरफ कुछ मंडियों में संतुलित डिमांड के कारण भाव पूरी तरह टूटने से बच गए। गुजरात और राजस्थान में जीरे की कटाई अब करीब 60% तक शुरू हो चुकी है, और तापमान में बढ़ोतरी के कारण खेतों से माल तेजी से मंडियों की ओर आने लगा है। इसी वजह से स्पॉट मार्केट में सप्लाई लगातार बढ़ रही है। गुजरात की मंडियों में शनिवार को जीरे की कुल आवक लगभग 36,200 बोरी रही, जिसमे ऊंझा APMC में 14,000 बोरी के साथ रफ क्वालिटी का भाव ₹4,100 प्रति 20 किलो, अच्छी क्वालिटी का भाव ₹4,250 प्रति 20 किलो, जबकि बॉम्बे बोल्ड क्वालिटी ₹4,300 प्रति 20 किलो तक बोली गई। वहीं पुराने स्टॉक के लगभग 2,000 बैग ₹4,000 प्रति 20 किलो के बीच बिके। गोंडल मंडी में ₹50 की तेजी देखने को मिली और भाव ₹4,350 प्रति 20 किलो के रहे। राजकोट मंडी में लगभग 6,000 बैग की आमद रही, जहां ₹20 की बढ़त के साथ भाव ₹4,230 प्रति 20 किलो रहे। वहीं जोधपुर मंडी में जीरा ₹21,000 प्रति क्विंटल पर कारोबार करता दिखा।
आगे की जानकारी के लिए whatsapp ग्रुप जॉइन करे (9306639343)
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रहे जियोपॉलिटिकल टेंशन का फिलहाल जीरा व्यापार पर सीधा असर तो नहीं दिखा, लेकिन अगर हालात लंबे समय तक बने रहे तो शिपमेंट पर असर पड़ सकता है। शिपिंग कंपनियों द्वारा कंटेनर फ्रेट चार्ज लगभग $1,500 से बढ़कर करीब $5,000 तक पहुंच जाना एक्सपोर्ट लागत को बढ़ा रहा है। इस मुद्दे को लेकर फेडरेशन ऑफ इंडियन स्पाइस स्टेकहोल्डर्स ने सरकार से संपर्क भी किया है और फ्रेट रेट को नियंत्रित करने की मांग रखी है। मिडिल ईस्ट के व्यापारियों के अनुसार दुबई में फिलहाल व्यापारिक गतिविधियां सामान्य बनी हुई हैं, हालांकि जेबेल अली पोर्ट पर कुछ ऑपरेशनल दिक्कतें देखने को मिलीं, जिसके कारण कुछ कार्गो को खोर फक्कन पोर्ट की ओर डायवर्ट किया गया। वायदा बाजार में भी दबाव साफ दिखाई दिया, जहां एनसीडीईएक्स पर मार्च कॉन्ट्रैक्ट ₹275 गिरकर ₹21,700 प्रति क्विंटल पर बंद हुआ, जबकि अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट ₹300 टूटकर ₹21,885 प्रति क्विंटल पर आ गया। ऑल ओवर देखा जाए तो आगे की जानकारी के लिए whatsapp ग्रुप जॉइन करे (9306639343) रहे, लेकिन फ्यूचर्स मार्केट में गिरावट बताती है कि आने वाले दिनों में बाजार का रुख काफी हद तक एक्सपोर्ट डिमांड और प्रोसेसिंग इंडस्ट्री की खरीद पर निर्भर रहने वाला है। व्यापार अपने विवेक से करें। जीरे की रेगुलर सर्विस के लिए 9306639343 पर मैसेज करें।

👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े

👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें

👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें –* 9306639343*

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।