विदेशी संकेतों के आज बदल सकता है सरसों का रूझान
Sep 25, 2025, 10:30 IST
साथियों सरसों का बाजार कल कन्फ्यूजन में दिख रहा था। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि ब्रांडेड तेल मिलों पर सरसों का भाव ₹100 तक रेट गिरा है वहीं जयपुर में बाजार ₹50 तेज हुआ। हाजिर मंडियों में 25 से 50 की गिरावट देखने को मिली। आज बाजार का सेंटीमेंट थोड़ा बदला हुआ है एक तरफ जहां विदेशी बाजारों में खाद्य तेलों में तेजी दिख रही है वहीं अर्जेंटीना ने कृषि उत्पादों पर निर्यात कर को फिर से लगा दिया है जिससे बाजार को थोड़ा सहारा आज मिल सकता है । अगर बाजार भाव की बात करें तो कल सलोनी प्लान्ट पर 100 रुपये की गिरावट के भाव 7850 का भाव दर्ज हुआ। जबकि अदानी प्लांट ने ₹50 तक भाव को कमजोर किया। गोयल कोटा और आगरा के प्लांट पर भाव 7250 और 6950 पर स्थिर रहे। सरसों खल में स्थिरता से लेकर हल्की कमजोरी का माहौल देखने को मिला जयपुर में सरसों खल का रेट 2490 पर स्थिर रहा जबकि अलवर में 25 की गिरावट के बाद खल का रेट 2425 रुपए प्रति क्विंटल हो गया । सरसों बाजार भाव की बात करें तो जयपुर में सरसों 50 बढकर 7300 का रहा वहीं भरतपुर में ₹6825 मंदी 45, और दिल्ली में 100 की मंदी के बाद ₹7000 का स्तर देखा गया । सरसों तेल की बात करें तो एक्सपेलर रेट्स जयपुर में ₹1495 (+₹5) और कच्ची घानी रेट्स जयपुर में ₹1520 (+₹5) तक हैं। विदेशी बाजारों के रुझान से संकेत मिलते हैं कि आज तेल की कीमतों में हल्की वृद्धि हो सकती है। फिलहाल सरसों के बाजार की पोजीशन यह है कि जयपुर में 7200 के स्तर पर बड़ा सपोर्ट है और जबकि भरतपुर में यह 6800 के लेवल पर माना जा सकता है। अगर जयपुर और भरतपुर अगले एक हफ्ते में इस स्तर को बनाए रखते हैं तो दिवाली से पहले एक और तेजी देखी जा सकती है। सपोर्ट टूटने की स्थिति में माल निकालने की प्रवृत्ति आपको रखनी चाहिए। क्योंकि अन्य तेलों के सस्ता होने के कारण बहुत बड़े उछाल के गुंजाइश नहीं है। व्यापार अपने विवेक से करें। सरसों की रेगुलर सर्विस के लिए 9729757540 पर मैसेज करें
👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े
👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें
👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*
👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट
👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव
👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें
About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।
