Movie prime

एथेनॉल डिमांड से मक्का को सपोर्ट, तेजी सीमित

mandibhavtoday
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
साथियों मक्का बाजार की बात करें तो पिछले दो-तीन दिनों में हल्की गिरावट के बाद बिहार लाइन में शुक्रवार को कीमतों में सुधार देखने को मिला, लेकिन नई फसल की बढ़ती आवक बाजार पर दबाव भी बना रही है। कल गुलाबबाग मंडी में मक्का के भाव ₹1925, दिल्ली में ₹2100, सेमापुर में ₹1870 और रैक पॉइंट ₹1860 का स्तर देखा गया, कुर्सेला में ₹1850, जयपुर में ₹2070, छिंदवाड़ा में ₹1895, राजकोट में ₹1825, इंदौर मंडी में ₹1850, गुना में ₹1725 और सांगली में ₹2050 प्रति क्विंटल रहे। bulk buyers खासकर उत्तराखंड डिस्पैच के लिए सक्रिय हैं और ₹1890 पर खरीदारी कर रहे हैं, जिससे बाजार को सपोर्ट मिला है। उधर मध्य प्रदेश के खरगोन मंडी में भी मक्का के दाम करीब ₹50 बढ़कर ₹1850 प्रति क्विंटल तक पहुंच गए, जहां करीब 10,000 बोरी आवक दर्ज हुई और एथेनॉल व स्टार्च इंडस्ट्री की मांग ने कीमतों को सहारा दिया। हालांकि, नई फसल की एंट्री लगातार बढ़ रही है, खासकर बिहार में, जिससे पहले भाव ₹1800 तक दबे थे, लेकिन अब बड़ी कंपनियों की एंट्री से बाजार में गिरावट की गुंजाइश कम मानी जा रही है। इस सीजन में बिहार का उत्पादन भी घटकर करीब 80 लाख मीट्रिक टन से नीचे रहने का अनुमान है,
आगे की जानकारी के लिए whatsapp ग्रुप जॉइन करे (9306639343)
जबकि पिछले साल यह लगभग 90 लाख टन था, यानी सप्लाई साइड पर हल्की कमी भी सपोर्ट दे रही है। अमलनेर में भी मक्का के भाव ₹1800 पर स्थिर रहे, जहां आवक करीब 600 टन रही, जो पिछले साल के 1500 टन से काफी कम है, इसका कारण 10–20% उत्पादन में गिरावट और farm-gate sales बढ़ना बताया जा रहा है। इंटर-स्टेट ट्रेड में बिहार का मक्का महाराष्ट्र में ₹1960 (डिलीवरी) पर बिक रहा है, जबकि लॉजिस्टिक्स खर्च करीब ₹200 पड़ रहा है, जिससे अनुमान है कि बिहार के भाव आगे चलकर थोड़ा करेक्शन दिखा सकते हैं। हरियाणा-पंजाब लाइन में भी भाव ₹50–₹75 तक घटकर अब स्थिर हो गए हैं, और इन स्तरों पर खरीद को फायदे का सौदा माना जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देखें तो अमेरिका में मक्का की बुवाई करीब आगे की जानकारी के लिए whatsapp ग्रुप जॉइन करे (9306639343) 5 साल के औसत से बेहतर है, जबकि टेक्सास में 63%, टेनेसी में 42%, नॉर्थ कैरोलिना में 29% और केंटकी में 24% बुवाई पूरी हो चुकी है, जिससे आगे सप्लाई बढ़ सकती हैं। कुल मिलाकर अभी बाजार में डिमांड (एथेनॉल, पोल्ट्री, स्टार्च) का सपोर्ट बना हुआ है, लेकिन जैसे-जैसे नई आवक बढ़ेगी, वैसे-वैसे तेजी पर लिमिटेशन आ सकता है, इसलिए आने वाले दिनों में मक्का का बाजार स्थिर से हल्का कमजोर (steady to weak bias) रहने की संभावना आगे की जानकारी के लिए whatsapp ग्रुप जॉइन करे (9306639343) बना रह सकता है। व्यापार अपने विवेक से करें। मात्र 999 में 1 साल की रेगुलर अपडेट और रिपोर्ट के लिए 9306639343 पर मैसेज करें।

👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े

👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें

👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें –* 9306639343*

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।