Movie prime

खाद्य तेलों की तेजी मंदी रिपोर्ट -18 जून 2025

खाद्य तेल images
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

किसान साथियों और व्यापारी भाइयों खाद्य तेल बाजार में कल समग्र रुझान स्थिर से लेकर हल्की गिरावट का रहा। मलेशियाई बेंचमार्क क्रूड पाम ऑयल (CPO) वायदा अनुबंध में 28 रिंगिट यानी 0.69% की गिरावट आई और यह 4,066 रिंगिट प्रति टन पर बंद हुआ। इसके साथ ही शिकागो में सोया तेल में 0.62% की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि, 1 से 15 जून के बीच मलेशियाई पाम तेल निर्यात में 26.5% की बढ़ोतरी और उत्पादन में 4% की गिरावट से फंडामेंटल मजबूत बने हुए हैं, जिससे बड़े मंदे की संभावना नहीं दिख रही।

सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करें

वहीं, कच्ची घानी सरसों तेल भरतपुर में ₹1,435-1,445 प्रति 10 किलो और कच्ची पक्की सरसों तेल टंकी टोंक में ₹1,471 प्रति 10 किलो पर स्थिर रहा। सरसों की आवक 5 लाख बोरी पर बनी हुई है और खरीद कमजोर रही, जिससे कीमतों में ₹25 तक गिरावट आई। बावजूद इसके, सरसों का फंडामेंटल मजबूत है, इसलिए बड़ी गिरावट की गुंजाइश नहीं है, पर ज्यादा तेजी की भी उम्मीद नहीं की जा रही। दूसरी ओर, सोया तेल में भू-राजनीतिक कारणों से समर्थन मिला, लेकिन बाजार फिर से स्थिर हो गया। सरकारी बिक्री और मिलों की कमजोर मांग से सोया तेल पर दबाव बना हुआ है।

सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करें

मध्यप्रदेश के नीमच में सोया तेल भाव ₹1,190 प्रति 10 किलो, कांडला पर ₹1,185 प्रति 10 किलो और गुजरात में बिनौला तेल भाव ₹1,230 प्रति 10 किलो रहा। यहां से मंदी की संभावना कम मानी जा रही है लेकिन तेजी भी सीमित है। मूंगफली तेल में भाव राजकोट में ₹1,390 प्रति 10 किलो तक चढ़ा, लेकिन बढ़ती बिजाई के चलते इसमें भी बड़ी तेजी की संभावना नहीं है। कुल मिलाकर, सभी प्रमुख खाद्य तेलों में मांग सीमित है, सप्लाई स्थिर बनी हुई है, और भू-राजनीतिक अस्थिरता के बीच बाजार में 1-2 रुपये प्रति किलो की हलचल बनी रहने की संभावना है। निवेशकों को अभी जरूरत अनुसार काम करने की सलाह दी जा रही है और दीर्घकालीन निवेशक हर गिरावट पर खरीदारी की सोच रख सकते हैं क्योंकि फंडामेंटल फिलहाल कमजोर नहीं हैं। व्यापार अपने विवेक और संयम से करें।

👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े

👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें

👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।