खाद्य तेल बाजार रिपोर्ट 08 Nov 2025
साथियों मलेशिया से लेकर मुंबई तक इस हफ्ते खाद्य तेलों के बाजार में दबाव का माहौल देखने को मिला। KLC पाम तेल बाजार में इस हफ्ते 2.60% की गिरावट दर्ज की गई और शुक्रवार को जनवरी अनुबंध 0.94% नीचे बंद हुआ। वहीं, CBOT बाजार में सोया ऑयल दिसंबर अनुबंध में 0.40% की तेजी रही और भाव 49.53 सेंट प्रति पौंड पर बंद हुए, पाम ऑयल पर उत्पादन वृद्धि का दबाव बना हुआ है, क्योंकि एक तरफ पाम तेल के उत्पादन में 6.8% की बढ़ोतरी ने वायदा बाजार में कमजोरी ला दी, तो दूसरी तरफ मलेशियाई रिंगिट के एक साल के उच्च स्तर पर पहुंचने से निर्यात मांग पर ब्रेक लग गया।
सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |
मंडी मार्केट मीडिया का मानना है कि बढ़ते उत्पादन और मजबूत रिंगिट की वजह से फिलहाल पाम तेल की कीमतें सीमित दायरे में रह सकती हैं, हालांकि चीन की स्थिर खरीदारी से थोड़ा सपोर्ट मिल सकता है। भारत की बात करें तो सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (SEA) के शुरुआती आंकड़े बताते हैं कि नवंबर 2024 से सितंबर 2025 के बीच देश ने करीब 143 लाख टन खाद्य तेल आयात किया, जो पिछले साल की तुलना में लगभग 3% कम है और पूरे 2024-25 सीजन में यह आयात घटकर करीब 152.6 लाख टन पर अटक सकता है, जो पिछले साल से लगभग 7 लाख टन कम रहेगा। अक्टूबर 2025 में खाद्य तेल का कुल आयात 12.8 लाख टन रहने का अनुमान है, जो सितंबर की तुलना में करीब 3.2 लाख टन कम और पिछले साल की तुलना में 10% घटा हुआ है।
सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |
घरेलू स्तर पर सरसों तेल ने कल मजबूती दिखाई और जयपुर में कच्ची घानी तेल के भाव बढ़कर ₹1,475 और भरतपुर में ₹1,470 प्रति 10 किलो तक पहुंचे। ठंड और शादी सीजन की बढ़ती मांग ने सरसों तेल को सपोर्ट दिया, जिससे मंडियों में 50–100 रुपये प्रति क्विंटल तक की तेजी दर्ज हुई। सोयाबीन बाजार में तेजी का माहौल तो है लेकिन सोया तेल कांडला पर ₹1,220 प्रति 10 किलो पर स्थिर रहा। विवाह शादियों के सीजन को देखते हुए खाद्य तेलों में हल्की तेजी की उम्मीद तो है लेकिन सर्दियों में पाम तेल की खपत घटती है और अंतरराष्ट्रीय बाजार की हलचल घरेलू दामों को सीधा प्रभावित कर सकती है। व्यापार अपने विवेक से करें। खाद्य तेलों की रेगुलर सर्विस के लिए 9729757540 पर मैसेज करें।
👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े
👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें
👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*
👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट
👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव
👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें
About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।
