धनिया बाजार उछला, आगे क्या बनेगा ट्रेंड?
Mar 17, 2026, 10:51 IST
साथियों धनिया बाजार में सोमवार को मिला-जुला रुख देखने को मिला, जहां एक तरफ गुजरात की मंडियां ज्यादातर स्थिर रहीं, राजस्थान में हल्की मजबूती बनी रही, वहीं मध्य प्रदेश में आवक स्थिर रहने के बावजूद चुनिंदा मांग के कारण दबाव दिखाई दिया। इस समय धनिया का पीक मार्केटिंग सीजन चल रहा है, लेकिन लोकल डिमांड पूरी तरह से ओपन नहीं है और एक्सपोर्ट भी धीमा चल रहा है, जिससे बाजार को पूरा सपोर्ट नहीं मिल पा रहा। कल रामगंजमंडी में धनिए की 40–42 हजार बोरी की भारी आवक के बावजूद बाजार ₹200 तक तेज रहा, जिसमें बादामी ₹9,800, ईगल ₹10,500, स्कूटर ₹11,200, रंगदार ₹12,500 और बेस्ट रंगदार ₹15,500 तक बिके, जबकि पुराना माल ₹8,600–9,400 के बीच रहा। दिन की शुरुआत में बाजार ₹150–200 तेज खुला और कुछ रंगदार माल में ₹300–500 की तेजी भी दिखी, बाद में पूरे ऑक्शन में हल्की घट-बढ़ के साथ मजबूती बनी रही और आखिर में औसतन ₹200 की तेजी पर क्लोजिंग हुई।
*Whatsapp पर डेली रिपोर्ट पाने के लिए * 9306639343* पर मैसेज करें*
गुजरात की बात करें तो कल गोंडल में करीब 14,875 बोरी पुराने स्टॉक का सौदा ₹1,950–2,250 प्रति 20 किलो में हुआ, जबकि राजकोट में लगभग 12,000 बोरी ₹1,750–2,020 के बीच बिकी, और यहां नई आवक दो-तीन दिन में शुरू हो सकती है। अन्य मंडियों में करीब 14,000 बोरी की आवक के साथ गुजरात की कुल आवक करीब 74,500 बोरी रही। वहीं राजस्थान में लगभग 46,000 बोरी और मध्य प्रदेश में करीब 70,000 बोरी की आवक के साथ तीनों राज्यों की कुल आवक लगभग 1,90,500 बोरी तक पहुंच गई, जो बाजार की दिशा तय करने में अहम बनी हुई है। कल वायदा बाजार में भी मजबूती रही , जहां NCDEX पर अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट ₹144 बढ़कर ₹11,386 प्रति क्विंटल और मई कॉन्ट्रैक्ट ₹128 बढ़कर ₹11,504 प्रति क्विंटल पर बंद हुआ। ओवरऑल देखा जाए तो बाजार में अच्छी क्वालिटी के माल में मजबूत सुधार है, खासकर स्कूटर और रंगदार सेगमेंट में तेजी ज्यादा दिख रही है, जबकि सामान्य क्वालिटी में भी करीब ₹200 का सुधार बना हुआ है, लेकिन नई आवक शुरू होने पर बाजार में अलका दबाव भी बन सकता है, इसलिए बाजार में फिलहाल बड़ी तेजी की उम्मीद नहीं की जा सकती और बाजार की आगे की दिशा धनिए की नई आवक की चाल पर निर्भर करेगी। व्यापार अपने विवेक से करें। धनिए की रेगुलर सर्विस के लिए 9306639343 पर मैसेज करें।

👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े
👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें
👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें –* 9306639343*
👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट
👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव
👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें
About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।