धनिया भाग रहा है, लेकिन क्या यह ट्रैप है?
Mar 27, 2026, 13:06 IST
दोस्तों गुरुवार को रामगंजमंडी में धनिया बाजार ने मजबूती का रुख दिखाया, जहां कुल आवक करीब 21–22 हजार बोरी के आसपास रही और बाजार पूरे दिन स्टेन्ड के साथ लगभग ₹100 की तेजी पर बना रहा। सुबह बाजार खुलते ही हल्की तेजी के संकेत मिल गए थे और पूरे ऑक्शन के दौरान भी यही रुझान जारी रहा, हालांकि बीच-बीच में उतार-चढ़ाव भी देखने को मिला। दोपहर तक करीब 15–17 हजार बोरी माल की बिकवाली हो चुकी थी, इसका मतलब हुआ कि लेवाली लगातार मजबूत बनी हुई है। अगर भावों पर नजर डालें तो कल रामगंज मंडी में धनिया बादामी ₹10500, ईगल ₹11200, स्कूटर ₹11800, रंगदार ₹13000, बेस्ट रंगदार ₹16000, और एक्स्ट्रा ग्रीन ₹16500–20000, नोखा में ₹10000, राजकोट में 10500 और ENCDEX अप्रैल वायदा ₹76 बढ़कर ₹11960 पर बंद हुआ। बाजार की इस तेजी के पीछे सबसे बड़ा कारण कम आवक और मजबूत मांग का कॉम्बिनेशन रहा, क्योंकि सप्लाई साइड थोड़ी टाइट बनी हुई है। आगे की जानकारी के लिए whatsapp ग्रुप जॉइन करे (9306639343) हालांकि पिछले कुछ दिनों से आवक अच्छी रहने के बावजूद भी कीमतों में तेजी बनी हुई है, जो बाजार में एक अलग तरह का सेंटिमेंट दिखा रही है, क्योंकि इस साल उत्पादन में बड़ी गिरावट की संभावना है, जहां 2023 में करीब 1.60 करोड़ बोरी उत्पादन था, वहीं अब यह घटकर लगभग 95–97 लाख बोरी रहने का अनुमान है, जबकि देश की कुल जरूरत करीब 1.50 करोड़ बोरी है। ऐसे में पुराने स्टॉक को जोड़कर भी कुल उपलब्धता करीब सवा करोड़ बोरी के आसपास ही बैठ रही है, जिससे सप्लाई टाइट रहने की पूरी संभावना है और यही वजह है कि 2026 में बाजार को नीचे से अच्छा सपोर्ट मिल रहा है। लेकिन इसके साथ ही अप्रैल में जब गुजरात और मध्यप्रदेश की मंडियों में आवक बढ़ेगी तो बाजार पर दबाव बन सकता है और ऊंचे भाव पर मुनाफावसूली भी आ सकती है। पहले भी 2022 में इसी तरह की स्थिति बनी थी, जब अच्छी आवक के बावजूद भाव तेजी से बढ़े और बाद में ऊंचे रेट पर खरीदे गए स्टॉक में नुकसान उठाना पड़ा। इसलिए मौजूदा समय में भले ही बाजार मजबूत और पॉजिटिव दिख रहा हो, लेकिन ऊंचे भाव पर भारी स्टॉक बनाना रिस्की माना जा रहा है। फिलहाल का ट्रेंड यही कहता है कि आगे की जानकारी के लिए whatsapp ग्रुप जॉइन करे (9306639343) है, लेकिन शॉर्ट टर्म में हल्का दबाव या करेक्शन आने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। व्यापार अपने विवेक से करें। धनिऐ की रेगुलर सर्विस के लिए 9306639343 पर मैसेज करें।
👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े
👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें
👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें –* 9306639343*
👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट
👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव
👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें
About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।
