हमारी सरसों की रिपोर्ट बिल्कुल सटीक देखें ताजा बाजार रुझान
साथियों जैसा कि हमने आपको बताया था कि दिवाली के बाद सरसों में गिरावट आ सकती है, हमारा अनुमान बिल्कुल सटीक साबित हुआ और कल सरसों में सलोनी प्लांट पर ₹45 और जयपुर में ₹25 की गिरावट देखी गई। दिवाली के बाद तीन-चार दिन बाजार बंद रहने पर अब दो दिनों से कारोबार शुरू हुआ और कल सलोनी प्लांट पर भाव 7775, जयपुर में 7200 का भाव रहा। भरतपुर बाजार बंद रहा यहाँ भी पिछले रेट 6851 से भाव नीचे खुलने की उम्मीद है, इसके अलावा दिल्ली में 6900 और चरखी दादरी में ₹7100 प्रति क्विंटल रहे। दो दिनों में गोयल कोटा पर सरसों भाव 100 रुपये गिरे तो शारदा प्लांट पर कल 121 रुपये बाजार टूट कर खुला।
सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |
दिल्ली में सरसों तेल एक्सपेलर ₹1,460 प्रति 10 किलो पर स्थिर रहा, और जयपुर में ₹1,445 प्रति 10 किलो के आसपास बना रहा। कोलकाता में कच्ची घानी तेल ₹1,570 और भरतपुर में ₹1,475 प्रति 10 किलो पर टिका रहा। फिलहाल सरसों खल में चल रही मजबूती ने बड़ी गिरावट को रोका हुआ है। लेकिन अब खल निर्यात में भी मांग घटने के कारण कमी आई है। फिलहाल खल के भाव अलवर में ₹2,600 और भरतपुर ₹2,750 प्रति क्विंटल पर चल रहे हैं। नवंबर से शादियों के सीजन के साथ खाद्य तेलों की मांग बढ़ने की उम्मीद है। मलेशियाई पाम तेल वायदा में भी मंदी के साथ कारोबार हो रहा है और इंडोनेशिया के बी50 बायोडीजल प्रोग्राम के टलने की खबर से भी वैश्विक बाजार में हल्का दबाव बना है।
सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |
इस दबाव का असर सरसों तेल पर भी दिखाई दे सकता है और तेल की कीमतों में 1-2 की नरमी आ सकती है। ऑल ओवर देखा जाए तो इस समय बाजार की मूवमेंट नरमी की तरह बढ़ रही है इसलिए स्टॉक को खाली करने का यह सही समय है। माल को रोक कर चलने में थोड़ा रिस्क हो सकता है। हालांकि बाजार में अचानक से किसी बड़ी गिरावट की संभावना नहीं है। व्यापार अपने विवेक से करें। सरसों की रेगुलर सर्विस के लिए 9729757540 पर मैसेज करें।
👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े
👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें
👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*
👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट
👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव
👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें
About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।
