Movie prime

अरहर /तुवर दाल की तेजी मंदी रिपोर्ट -30 AUG 2025

arhr images
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

साथियों अरहर के बाजार में फिलहाल बड़ी गिरावट की उम्मीद नहीं दिख रही है, लेकिन कीमतें स्थिर से कमजोर रुख में चल रही है, क्योंकि अफ्रीकी देशों से आयातित अरहर सस्ती मिल रही है, जिससे घरेलू मांग पर दबाव है। सोलापुर में अरहर का भाव ₹6,700 प्रति क्विंटल पर स्थिर है, जो पिछले कुछ दिनों से बना हुआ है। महीने के बीच भाव ₹6,750 तक चढ़े थे लेकिन उसके बाद हल्की नरमी के साथ फिर से ₹6,700 पर टिक गए, यानी साप्ताहिक आधार पर ₹50 की मामूली गिरावट दिखी। 16 से 18 अगस्त के बीच भाव ₹6,550 से ₹6,600 तक पहुंचे, 19 अगस्त को ₹6,575 पर थोड़ा फिसले, फिर 20 से 22 अगस्त के दौरान तेजी से सुधरकर ₹6,750 तक पहुंचे, लेकिन 23 से 29 अगस्त के बीच स्थिर होकर ₹6,700 पर आ गए।

सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |

बाजार फिलहाल असमंजस में फंसा हुआ है क्योंकि त्योहारों के चलते खपत का सीजन आने वाला है और अरहर दाल की मांग बढ़ने की संभावना है। जिससे कीमतों में कुछ तेजी की उम्मीद की जा रही है लेकिन आयातित अरहर सस्ती होने के कारण बाजार को ऊपर नहीं उठने दे रही। चेन्नई में लेमन अरहर के भाव शाम के सत्र में ₹50 नरम होकर ₹6,175 रहे, जबकि दिल्ली में लेमन अरहर ₹6,625 पर स्थिर रही और मुंबई में दाम ₹50 घटकर ₹6,175 तक आ गए। मंडियों में देसी अरहर लगभग स्थिर रही। वहीं सूडान से आयातित अरहर ₹5,650 पर और गजरी अरहर ₹5,400 पर स्थिर बोली गई, जबकि मतवारा की अरहर ₹5,350 पर और सफेद अरहर ₹5,600 पर स्थिर रही। फिलहाल अरहर में बड़ी गिरावट की उम्मीद नहीं है, लेकिन बाजार में कोई बड़ी तेजी भी फिलहाल दिखाई नहीं दे रही। व्यापार अपने विवेक से करें।


👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े

👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें

👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।