अरहर /तुवर दाल की तेजी मंदी रिपोर्ट 06 Sep 2025
साथियों कल अरहर बाजार में दाल मिलों की खरीद में तेजी देखी गई लेकिन यह तेजी बहुत अधिक भी नहीं है, जिसके चलते कीमतों में कोई बड़ी तेजी या गिरावट नहीं देखी गई। दिल्ली, मुंबई और चेन्नई जैसी बड़ी मंडियों में लेमन अरहर के भाव हल्की तेजी के साथ बोले गए, जहां दिल्ली में भाव 50 रुपये बढ़कर 6,500 रुपये प्रति क्विंटल, मुंबई और चेन्नई में 25 रुपये बढ़कर 6,150 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंचे। वहीं दूसरी ओर, देसी अरहर के दाम अकोला और कानपुर जैसी मंडियों में नरमी के साथ रहे।
सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अफ्रीकी देशों से आने वाली अरहर भी सस्ती बनी हुई है, जिससे घरेलू मिलर्स ज्यादा स्टॉक नहीं बना रहे। मुंबई में सूडान से आयातित अरहर के भाव 5,500 रुपये प्रति क्विंटल पर टिके रहे, वहीं गजरी अरहर 5,200 रुपये, मतवारा अरहर 5,150 रुपये और सफेद अरहर 5,500 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर रही। हाल ही में चेन्नई में डॉलर के हिसाब से लेमन अरहर की कीमत थोड़ी कमजोर पड़ी थी, लेकिन घरेलू स्तर पर मांग बनी रहने से दामों में सीमित सहारा मिला। मंडी मार्केट मीडिया का मानना है कि इस समय अरहर के बाजार में कोई तेजी नहीं दिख रही लेकिन व्यापारी और दाल मीलें त्योहारी सीजन या खपत बढ़ने का इंतजार कर रही है। इसलिए अरहर में फिलहाल बहुत बड़ा जोखिम नहीं है और न ही बहुत तेज उछाल की संभावना है। बाजार में हल्की-फुल्की चाल बनी हुई है, और यही रुख अगले कुछ समय तक जारी रहने की उम्मीद जताई जा रही है। व्यापार अपने विवेक से करें।
👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े
👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें
👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*
👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट
👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव
👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें
About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।
