अरहर /तुवर दाल की तेजी मंदी रिपोर्ट 03 Sep 2025
साथियों अरहर के बाजार में दाल मिलों की खरीद कमजोर बनी हुई है, क्योंकि मिलर्स अपनी ज़रूरत के हिसाब से अरहर उठा रहे हैं और अतिरिक्त स्टॉक करने से बच रहे हैं। इसका कारण है कि अफ्रीकी देशों से आयातित अरहर घरेलू दामों से सस्ती पड़ रही है, इसका असर घरेलू बाजार पर भी दिखाई दिया और चेन्नई में लेमन अरहर के भाव शाम के सत्र में करीब ₹100 घटकर ₹6,100 प्रति क्विंटल रह गए। दिल्ली में भी लेमन अरहर के दाम ₹25 घटकर ₹6,625 प्रति क्विंटल तक आ गए, जबकि मुंबई में भाव ₹100 गिरकर ₹6,100 प्रति क्विंटल पर टिके।
सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |
देसी अरहर की स्थिति भी कमजोर रही और कानपुर और जलगांव जैसी मंडियों में गिरावट दर्ज की गई, हालांकि कुछ मंडियों में भाव स्थिर रहे। दूसरी ओर, अफ्रीकी देशों से आयातित अरहर की कीमतें ज्यादा हिल-डुल नहीं रही हैं। मुंबई में सूडान से आयातित अरहर ₹5,550 प्रति क्विंटल पर टिके रहे, जबकि गजरी अरहर ₹5,350 प्रति क्विंटल पर बोली गई। मतवारा किस्म ₹5,250 और सफेद अरहर ₹5,550 प्रति क्विंटल पर स्थिर रही। मंडी मार्केट मीडिया का मानना है कि अभी अरहर में बड़ी गिरावट की गुंजाइश नहीं है, क्योंकि खपत का सीजन चल रहा है और मांग धीरे-धीरे बढ़ने वाली है, लेकिन तेजी भी बहुत तेज नहीं दिख रही, क्योंकि आयात का दबाव बाजार को रोक रहा है। अगर बारिश और अधिक होती है तो बढ़िया क्वालिटी की कीमतों में अधिक मजबूती आ सकती है। फिलहाल बाजार हल्की तेजी मंदी पर चल रहा है। व्यापार अपने विवेक से करें।
👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े
👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें
👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*
👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट
👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव
👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें
About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।
