Movie prime

अरहर /तुवर दाल की तेजी मंदी रिपोर्ट -01 Sep 2025

अरहर /तुवर  दाल की तेजी मंदी रिपोर्ट -01 Sep  2025
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

साथियों अरहर का बाजार  बीते सप्ताह किसानों, व्यापारियों और मिलर्स सभी के लिए  चुनौतीपूर्ण रहा। अफ्रीकी देशों से सस्ती तूर की पेशकश और सितंबर-अक्टूबर की डिलीवरी वाली फॉरवर्ड शिपमेंट्स ने दामों पर दबाव डाल दिया। शनिवार को अकोला में 6530, अमरावी में ₹6400, दर्यापुर में ₹6375, खामगांव में  ₹6600, लातूर में ₹6450, तेलंगाना के तंदूर में लाल किस्म का भाव ₹6300 ,बीदर में  ₹6511 और राजकोट में  ₹6555 दर्ज हुई। बर्मा तूर का FOB और CNF दोनों ही कोटेशन कमजोर हुए।

सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |

घरेलू तूर दाल के भाव में भी हल्की नरमी आई।मुंबई में नए अफ्रीकी तूर जैसे सूडान, तंज़ानिया, मोज़ाम्बिक और नाइजीरिया से आने वाले कॉन्ट्रैक्ट्स का असर सबसे ज़्यादा दिखा। तमिलनाडु सिविल सप्लाईज़ ने अक्टूबर-दिसंबर के लिए 60,000 टन तूर और कनाडाई मसूर खरीदने का टेंडर निकाला है,जिसने थोड़ी बहुत सकारात्मक उम्मीद जगाई है कि त्योहारों के सीजन में मांग बढ़े तो दाम को कुछ सहारा मिलेगा। वहीं भारत में तूर की बुवाई पिछले साल से करीब 1.76% कम रही है। मंडी मार्केट मीडिया का मानना है कि फिलहाल सस्ती अफ्रीकी तूर और पीली मटर जैसे विकल्प बाजार को दबाव में रखेंगे, लेकिन त्योहारों की खपत से बाजार को बीच-बीच में सहारा भी मिलेगा।  फिलहाल अरहर के बाजार में किसी बड़ी तेजी या गिरावट की उम्मीद नहीं है। व्यापार अपने विवेक से करें।


👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े

👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें

👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।