अरहर /तुवर दाल की तेजी मंदी रिपोर्ट - 29 अक्टूबर 2025
साथियों अरहर के बाजार में मजबूती के संकेत तो मिल रहे है, लेकिन बड़ी तेजी की उम्मीदें फिलहाल कमजोर दिखाई दे रही हैं। मंगलवार को कुछ मंडियों में लेमन अरहर के भावों में हल्का सुधार जरूर देखा गया, पर बाजार में रेंज-बाउंड माहौल बना रहा। घरेलू खरीदी सीमित है और दाल मिलों की मांग भी बहुत मजबूत नहीं दिख रही, लेकिन जैसे-जैसे त्योहारी सीजन के बाद विवाह शादियों की मांग बढ़ेगी, अरहर में थोड़ी तेजी की संभावना बन सकती है।शाम को चेन्नई मंडी में लेमन अरहर ₹6,700 और दिल्ली में ₹7,075 प्रति क्विंटल तक पहुंची है, जो सोमवार के मुकाबले ₹50–₹75 की तेजी दर्शाती है।
सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |
मुंबई में भी यही ट्रेंड देखने को मिला, जहां भाव ₹6,700 तक गए, लेकिन नागपुर जैसी मंडियों में दाम थोड़े कमजोर पड़े। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बर्मा और तंजानिया से आने वाले शिपमेंट्स के दाम नरम हुए हैं। तंजानिया की अरहर अब $615 प्रति टन और मोज़ाम्बिक की $565 प्रति टन तक फिसल गई है। इसके पीछे कमजोर वैश्विक मांग और मौसम से प्रभावित लोडिंग प्रमुख कारण बताए जा रहे हैं। महाराष्ट्र और दक्षिणी राज्यों में लगातार बारिश से खेतों में नुकसान हुआ है, जिससे नई फसल की क्वालिटी और मात्रा दोनों पर असर पड़ सकता है और उत्पादन में कमी आने पर आगे चलकर बाजार दोबारा उछल सकता है। दाल मिलों की पकड़ इस समय मजबूत है और वे धीरे-धीरे अपनी इन्वेंट्री बढ़ा रही हैं।
सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |
अफ्रीकी देशों से सप्लाई कमजोर होने और घरेलू स्टॉकिस्टों की बिकवाली सीमित रहने के चलते बाजार में फिलहाल स्थिरता दिख रही है। मंडी मार्केट मीडिया का मानना है कि नवंबर में जैसे ही मिलों की सक्रिय खरीद शुरू होगी, अरहर में सुधार देखने को मिल सकता है। फिलहाल निचले भावों पर हर गिरावट पर खरीदारी करना फायदेमंद हो सकता है, लेकिन अभी किसी बड़ी तेजी की उम्मीद नहीं है। व्यापार अपने विवेक से करें। दालों की रेगुलर सर्विस के लिए 9729757540 पर मैसेज करें।
👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े
👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें
👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*
👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट
👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव
👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें
About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।
