मक्का बाजार को लेकर आयी बड़ी अपडेट
साथियों मक्का के बाजार को कोई राहत मिलती फ़िलहाल नहीं दिख रही है। थोड़ा थोड़ा करके पिछले हफ्ते भी मक्का बाजार ₹100 तक लुढक गए। मक्का बाजार को लेकर हमने जो अनुमान लगाया था वह बिल्कुल सही साबित है। हमने सितंबर महीने में ही इस तरह के रूझान की बात कही थी और स्टॉक खाली करने की सलाह दी थी। शनिवार को गुलाब बाग और पूर्णिया मंडी में मक्का का भाव 2090, प्लांटों पर नीमच में 2000, खरगोन में 1985, जबलपुर में 2175 और छिंदवाड़ा में 1960 रुपए प्रति क्विंटल के भाव रहे। मक्का की आवक बढ़ने और एथेनॉल नीति में बदलाव ने कीमतों पर दबाव डाला है। दिसंबर 2023 में सरकार द्वारा गन्ने से एथेनॉल उत्पादन सीमित करने के फैसले ने शुरुआत में मक्का की मांग को तेज किया, क्योंकि डिस्टिलरीज़ ने मक्का की ओर रुख किया था।
सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |
जनवरी 2024 में सरकार ने मक्का आधारित एथेनॉल की खरीद कीमत ₹66.16 से बढ़ाकर ₹71.86 प्रति लीटर कर दी, जिससे मक्का की मांग किसानों और उद्योग दोनों के लिए फायदेमंद बन गई। लेकिन अगस्त 2024 में जब सरकार ने चीनी मिलों को सभी गन्ना-आधारित फीडस्टॉक से एथेनॉल उत्पादन की अनुमति दी और साथ ही एफसीआई के चावल की नीलामी में डिस्टिलरीज़ को भाग लेने की छूट दी, तब से ही मक्का की मांग में कुछ ठहराव आने लगा। मौजूदा समय में मक्का से बने एथेनॉल का हिस्सा कुल आपूर्ति का 45.7% है, जबकि एफसीआई चावल से 22.3% एथेनॉल बनने की संभावना है। आंकड़ों के अनुसार अगले एथेनॉल वर्ष (2025–26) में मक्का की मांग 10–25 लाख टन घट सकती है, जिससे बाजार यह दबाव आया है। IB ग्रुप के अर्पित जैन का कहना है कि चावल के एथेनॉल में शामिल होने से मक्का की खपत घटेगी और भारी कैरीफॉरवर्ड स्टॉक बन सकता है।
सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |
सरकार की “अस्थिर नीतियों” ने गन्ना, मक्का और सोयाबीन के आपसी संबंधों को बिगाड़ दिया। रिपोर्टों के अनुसार, इस वर्ष मक्का उत्पादन पिछले साल से 40–50 लाख टन अधिक रहने की उम्मीद है, जबकि निर्यात केवल 10 लाख टन के आसपास ही रह सकता है। उत्पादन में वृद्धि, एथेनॉल डिमांड की मंदी और निर्यात सीमाओं के चलते फिलहाल बाजार में तेजी की गुंजाइश नहीं दिख रही है, लेकिन अगर सरकार चावल के बजाय मक्का-आधारित एथेनॉल को प्राथमिकता दे तो किसानों को बेहतर दाम मिल सकते हैं, वरना आने वाले महीनों में मक्का की कीमतें स्थिर से नरम रह सकती हैं। व्यापार अपने विवेक से करें। मक्का की रेगुलर सर्विस के लिए 9729757540 पर मैसेज करें।
👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े
👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें
👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*
👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट
👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव
👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें
About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।
