Movie prime

पंजाब में बाढ़ के कारण 25% तक घटेगा बासमती उत्पादन

पंजाब में बाढ़ के कारण 25% तक घटेगा बासमती उत्पादन
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

हालिया बारिश के कारण बासमती उत्पादक बेल्ट में नुकसान का दायरा अब बढ़ने की आशंका है। हिन्दू की रिपोर्ट के अनुसार पंजाब में इस भारी बारिश और बाढ़ के कारण बासमती उत्पादन में 20–25% तक गिरावट की आशंका है। हरियाणा के कुछ हिस्से भी भारी बारिश से प्रभावित हुए हैं। ये दोनों ही राज्य बासमती के मुख्य क्षेत्र हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 2024–25 में भारत का कुल बासमती निर्यात 60.07 लाख टन रहा था, जिसमें पंजाब की हिस्सेदारी लगभग 40% थी। और बासमती के कुल क्षेत्र में से पंजाब में लगभग 1.5 लाख एकड़ बासमती की फ़सल खतरे में आ गई है।

सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |

अन्य फसलों को मिला दें तो 6 लाख एकड़ फसल क्षेत्र प्रभावित हुआ है। प्रभावित ज़िले को देखें तो गुरदासपुर, पठानकोट, फाजिल्का, कपूरथला, तरन तारन, फिरोजपुर, होशियारपुर और अमृतसर को मिलाकर ये जिले पंजाब के कुल बासमती उत्पादन में आधे से ज्यादा योगदान रखते हैं। APEDA के सर्वे के अनुसार 2023 में पंजाब ने 8.12 लाख हेक्टेयर से 30.84 लाख टन बासमती चावल पैदा किया था। बीते वर्ष औसतन $980/टन पर बासमती निर्यात हुआ था, जबकि इस साल कॉन्ट्रैक्ट $900–1000/टन के बीच चल रहे थे, अब दर बढ़कर कम से कम $1050/टन तक पहुँचने की संभावना है। कुल मिलाकर पंजाब और पाकिस्तान दोनों में फसल नुकसान से बासमती की वैश्विक आपूर्ति घटेगी और निर्यात भाव के साथ साथ घरेलू बाजार में बासमती धान और चावल के भाव तेज होंगे। बासमती के ताजा भाव और रिपोर्ट मात्र 600 में 6 महीने तक whatsapp पर पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करें


👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े

👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें

👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।