Movie prime

बासमती धान में अब गिरावट रुकने के आसार

बासमती धान में अब गिरावट रुकने के आसार
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

किसान साथियों और व्यापारी भाइयों बासमती धान के बाजार में पिछले एक हफ्ते से लगातार मंदी का माहौल चल रहा है। 1 अक्टूबर को गोहाना मंडी में 1509 हाथ का धान 3331 रुपए प्रति क्विंटल बिका था जो कि आज की डेट में किसी भी मंडी में भाव 3150 से ऊपर नहीं रह गया है। अगर कंबाइन क्वालिटी की बात करें तो 1509 में इस समय भाव 3100 के भी नहीं मिल रहे। ऐसे में अब किसानों और व्यापारियों को चिंता होने लगी है । बड़ा सवाल यह है उठ रहा है कि बासमती का बाजार और गिरेगा या फिर अब यहां से आगे सुधार शुरू होगा।

सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |

साथियों मंडी मार्केट मीडिया ने बासमती के बाजार का एक अध्ययन किया है और यह पता लगाने की कोशिश की है कि 1509 में यह गिरावट क्यों आई है और आगे क्या माहौल रह सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 1509 में जब ऊपर के भाव आए थे तो तो हमने माल निकालने की सलाह दी थी। बहरहाल इस समय जो बासमती की बाजार की स्थिति है वह इतनी खराब नहीं है जितनी बाजार गिरावट दिखा रहा है। हमने पहले भी बताया था कि बासमती का निर्यात बढ़िया हुआ है और पिछला बड़ा स्टॉक मौजूद नहीं है। इसलिए कोई बहुत बड़ी घबराने की जरूरत नहीं दिखती फंडामेंटल बहुत ज्यादा नहीं बदले हैं। पिछले तीन दिन से चल रही बारिश ने बासमती की मुख्य फसल को भारी नुकसान किया है। हरियाणा पंजाब और उत्तर प्रदेश में खड़ी फसल लेट गई है। और इससे मुख्य फसल को 15-20% तक नुकसान होने की आशंका है।

सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |

पिछले दिनों आयी बाढ़ से भी 5-10% का नुकसान सम्भावित है। इसके अलावा लेबर की समस्या और गीले खेत में कंबाइन ना चलने के कारण मुख्य फ़सल थोड़ी लेट भी हो सकती है। इस समय 1509 के भाव में जो कमजोरी चल रही है उसकी बड़ी वजह सितंबर महीने में निर्यात डिमांड का सुस्त रहना था। जिसके चलते 1509 सेला चावल के भाव 5850 से घटकर 5500 के रह गए हैं। दूसरी तरफ बारिश के कारण गीला माल मंडियों में आ रहा था जिसके ग्राहक नहीं मिल रहे थे। इसलिए इन 3-4 दिनों में मिलों ने औने पौने दाम में धान की खरीद की है। लेकिन अक्टूबर और नवंबर में बड़े शिपमेंट होने हैं जिसके एवरेज में यह कहा जा सकता है कि आगे बाजार ठीक रहेगा। मंडी मार्केट मीडिया का मानना है कि बासमती धान के भाव में चल रही गिरावट अब रुक जानी चाहिए। व्यापार अपने विवेक से करें।

👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े

👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें

👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।