आवक बढ़ी, लेकिन जीरे की मांग कायम
दोस्तों बढ़ती आवक के चलते जीरा बाजार पर इस समय हल्का दबाव जरूर दिखाई दे रहा है,लेकिन आपको बता दें कि बाजार में मांग अच्छी बनी हुई है और जीरे के बाजार की आगे की स्थिति पूरी तरह कुल उत्पादन और निर्यात पर निर्भर है। अगर मौजूदा स्थिति की बात करें तो कल ऊंझा मंडी में 35 से 40 हजार बोरी की भारी आवक देखी गई और नए जीरे का भाव 22500 और पुराना जीरा 20500, जोधपुर में नया जीरा 21500 और पुराना जीरा ₹20500 है और यहां रोज़ाना 1,500 बोरी की आवक देखी जा रही है। नागौर और मेड़ता सिटी में कीमतें ₹19,000–21,500 के बीच चल रही हैं, जबकि आवक 500–600 और 1,000–1,200 बोरी बताई जा रही है। स्पॉट मार्केट के साथ-साथ वायदा बाजार में भी हलचल बनी हुई है और NCDEX पर मार्च कॉन्ट्रैक्ट ₹22,225 तथा अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट ₹22,415 के आसपास ट्रेड करता देखा गया है। नई फसल की आवक बढ़ने से बाजार पर हल्का दबाव भी महसूस हो रहा है, जो इस मौसम में सामान्य माना जाता है। इस साल का सबसे बड़ा अंतर सप्लाई के आंकड़ों में दिखाई देता है, क्योंकि अनुमान के अनुसार कुल उपलब्धता लगभग 95 लाख बोरी के आसपास रह सकती है।
आगे की जानकारी के लिए whatsapp ग्रुप जॉइन करे (9306639343)
गुजरात में कम बिजाई और मौसम की वजह से उत्पादन लगभग 27% तक घटने का अनुमान है, लेकिन राजस्थान में उत्पादन लगभग 15% बढ़ने से उस कमी की काफी भरपाई हो गई है। घरेलू खपत अभी भी मजबूत मानी जा रही है क्योंकि मसाला उद्योग, स्नैक्स, सोडा और बिस्किट सेक्टर में जीरे की खपत लगातार बनी हुई है। हालांकि निर्यात के मोर्चे पर थोड़ी चिंता दिखाई दे रही है, क्योंकि पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव के कारण एक्सपोर्ट करीब 12% तक घट गया है और चीन तथा बांग्लादेश जैसे बड़े खरीदार भी ऊंचे भाव पर खरीद से थोड़ा बचते नजर आ रहे हैं। तकनीकी चार्ट के अनुसार फिलहाल जीरा 21,400 से 22,400 की रेंज में कारोबार कर रहा है और 21,300–21,500 के आसपास मजबूत सपोर्ट देखा गया है। बाजार में शॉर्ट कवरिंग के कारण नीचे से हल्की रिकवरी जरूर आई है, लेकिन अभी भी 22,500 के ऊपर टिकाव को तेजी के रूप में देखा जा रहा है और उसके बाद 22,800 रेजिस्टेंस हैं। मंडी मार्केट मीडिया का मानना है कि आगे की जानकारी के लिए whatsapp ग्रुप जॉइन करे (9306639343) हैं, जबकि सामान्य मांग रहने पर कीमतें ₹25,000 तक पहुंच सकती हैं। यदि अंतरराष्ट्रीय मांग में अचानक तेजी आती है तो भाव ₹26,000 को पार कर सकते हैं, लेकिन फिलहाल ऐसी संभावना सीमित मानी जा रही है क्योंकि बाजार में सप्लाई पर्याप्त है। इसलिए किसानों के लिए समझदारी यही मानी जा रही है कि पूरा माल एक साथ बेचने के बजाय थोड़ा-थोड़ा निकालें, अगर भाव ₹25,000 के ऊपर मिलते हैं तो वहां मुनाफा लेना बेहतर होगा, जबकि ₹20,000 के नीचे थोड़ा रिस्क जरूर है लेकिन घबराकर बेचने की जल्दबाजी न करें। व्यापार अपने विवेक से करें। जीरे की रेगुलर सर्विस के लिए 9306639343 पर मैसेज करें।
👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े
👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें
👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें –* 9306639343*
👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट
👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव
👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें
About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।
