Movie prime

अरहर /तुवर दाल तेजी मंदी रिपोर्ट -08 AUG 2025

arher
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

किसान साथियों और व्यापारी भाइयों अरहर बाजार में इस समय बड़ी तेजी के संकेत तो नहीं हैं, लेकिन त्योहारी और विवाह शादी के सीजन को देखते हुए हल्का सुधार ज़रूर देखने को मिल रहा है। दिल्ली, चेन्नई और मुंबई की प्रमुख मंडियों में अरहर के भाव में थोड़ा-बहुत सुधार आया है, मगर कीमतें अब भी दबाव में हैं। दिल्ली में लेमन अरहर के भाव शाम के सत्र में ₹6,750 प्रति क्विंटल तक पहुंचे जबकि चेन्नई और मुंबई में यह ₹6,300 पर स्थिर रहे। वहीं, देसी अरहर की आवक में कर्नाटक, महाराष्ट्र, सोलापुर, अकोला, रायपुर और जालना जैसी मंडियों में कमी आई है,

सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |

जिससे इन क्षेत्रों में भाव में थोड़ा उछाल आया है। स्टॉकिस्टों की बिकवाली भी कमजोर हुई है क्योंकि मौजूदा रेट पर आयातकों को घाटा लग रहा है। इस कारण आयातित अरहर की आवक में भी कमी देखने को मिल रही है। मुंबई में सूडान से आयातित अरहर ₹50 बढ़कर ₹5,950 तक बिकी, जबकि गजरी अरहर ₹100 बढ़कर ₹5,625, मतवारा की अरहर ₹50 तेज होकर ₹5,600, और सफेद अरहर ₹100 तेज होकर ₹5,850 तक पहुंच गई। हालांकि, बाजार में सरकार की नजरें लगातार बनी हुई है। पहली अगस्त तक बुवाई भी पिछली बार की तुलना में कम हुई है, जिससे उत्पादन कम रहने का अंदेशा है, लेकिन सरकार के रुख को देखते हुए कोई बड़ी किल्लत नहीं दिख रही। कुल मिलाकर, अरहर में भाव धीरे-धीरे सुधर रहे हैं, लेकिन कीमतों में अचानक उछाल की संभावना कम ही दिख रही है। व्यापार अपने विवेक से करें।
👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े

👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें

👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*

👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट

👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव

👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें

About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों  को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।