अरहर /तुवर दाल तेजी मंदी रिपोर्ट -07 AUG 2025
किसान साथियों और व्यापारी भाइयों पिछले तीन दिनों से अरहर के भाव एक ही जगह पर टिके हुए है, हालांकि कई मंडियो में हल्का उतार चढ़ाव भी देखा जा रहा है, लेकिन त्योहारी सीजन में डिमांड बनी रहने से तेजी की संभावना जरूर बनी हुई है। दाल मिलें इस समय जरूरत के अनुसार ही खरीददारी कर रही हैं, जिससे बाजार में ज़्यादा हलचल नहीं है। कल चेन्नई में लेमन अरहर के भाव 6,300 रुपये क्विंटल तक पहुंच गए हैं, वहीं मुंबई में भी इसी भाव पर थोड़ा सुधार देखा गया। लेकिन दिल्ली में भाव 50 रुपये कमजोर होकर 6,675 रुपये क्विंटल बोले गए। देसी अरहर के भाव में कटनी, अकोला, जालना और लातूर जैसे मंडियों में कुछ नरमी रही, जबकि कानपुर में थोड़ा सुधार देखने को मिला।
सिर्फ 600 रुपये में 6 महीने तक Whatsapp पर भाव और रिपोर्ट पाने के लिए 9729757540 पर मैसेज करे |
कर्नाटक और महाराष्ट्र में अरहर की आवक घट गई है, जिससे कीमतों को सहारा मिल सकता है। स्टॉकिस्ट भी अब कम दाम पर ज्यादा बिकवाली नहीं कर रहे, जिससे बाजार में दबाव कुछ कम है। आयातित अरहर की बात करें तो सूडान से आयातित अरहर 5,900 रुपये क्विंटल पर स्थिर रही, जबकि गजरी अरहर 5,525 और मतवारा की अरहर 5,550 रुपये पर बनी रही। सफेद अरहर के दाम भी 5,750 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर रहे। उधर, बर्मा से होने वाला निर्यात धीमी गति से हो रहा है। मोजाम्बिक में 4.50 लाख टन और मलावी में 75,000 टन उत्पादन का अनुमान है। मोज़ाम्बिक से होने वाले निर्यात पर फिलहाल 30 सितंबर तक रोक लगा दी है। भारत में इस बार खरीफ की बुआई भी पिछले साल से कम रही है, जिससे आने वाले समय में मांग बढ़ने पर कीमतों में कुछ और सुधार की संभावना बन सकती है। केंद्र सरकार भी लगातार अरहर की कीमतों की समीक्षा कर रही है। फिलहाल बाजार में कमजोरी का रुख बना हुआ है, लेकिन डिमांड बढ़ने पर इसमें बदलाव आ सकता है। व्यापार अपने विवेक से करें।
👉व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़े
👉 चावल के रियल टाइम में भाव और चावल व्यापार के लिए एप डाउनलोड करें
👉 सिर्फ सर्विस लेने वाले ही *WhatsApp करें – 9729757540*
👉 यहाँ देखें फसलों की तेजी मंदी रिपोर्ट
👉 यहाँ देखें आज के ताजा मंडी भाव
👉 बासमती के बाजार में क्या है हलचल यहाँ देखें
About the Author
मैं लवकेश कौशिक, भारतीय नौसेना से रिटायर्ड एक नौसैनिक, Mandi Market प्लेटफार्म का संस्थापक हूँ। मैं मूल रूप से हरियाणा के झज्जर जिले का निवासी हूँ। मंडी मार्केट( Mandibhavtoday.net) को मूल रूप से पाठकों को ज्वलंत मुद्दों को ठीक से समझाने और मार्केट और इसके ट्रेंड की जानकारी देने के लिए बनाया गया है। पोर्टल पर दी गई जानकारी सार्वजनिक स्रोतों से प्राप्त की गई है।
