Movie prime

पाम में गिरावट के चलते सरसों में मन्दी | सरसों में आगे क्या | देखें आज की तेजी मंदी रिपोर्ट

sarso live rate

किसान साथियो जैसा कि आप देख ही रहे हैं कि मौसम की मार और अत्यधिक पाला पड़ने के कारण सरसों की फ़सल को भारी नुकसान हो रहा है। चूँकि अभी तक कोल्ड वेव चल ही रही है इसलिए नुकसान का ठीक ठीक अंदाजा नहीं लग पाया है। फिर भी एक मोटे मोटे अंदाज़े ये यह कहा जा रहा है कि 20 से 25 प्रतिशत तक नुकसान सम्भावित है। इसका सही सही आंकड़ा आने वाले कुछ दिनों में सपष्ट हो जाएगा। इस रिपोर्ट में हम सरसों के उत्पादन और और भाव को प्रभावित करने वाले पहलुओं का बारीकी से अध्ययन करेंगे। WhatsApp पर भाव पाने के लिए ग्रुप join करे

सरसों में बड़ी गिरावट
भले ही ठंड और पाले से सरसों मे नुकसान ( Loss in Mustard) हो रहा हो लेकिन किसान साथियो अभी भी बाजार सरसों के बम्पर उत्पादन की खबर को हजम नहीं कर पाया है। व्यापरियों को डर है कि चूंकि इस बार सरसों का रकबा बढ़ा है इसलिए उत्पादन भी ज्यादा होगा। इसलिए वे भाव गिरने की उम्मीद में वेट एंड वाच कर रहे हैं। इसीलिए उम्मीद के विपरित तेल मिलों की मांग कमजोर बनी रहने से घरेलू बाजार में मंगलवार को भी सरसों की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। जयपुर में कंडीशन की सरसों के भाव लगभग 100 रुपये तक गिरकर 6,300 रुपये प्रति क्विंटल रह गए। भरतपुर में भी सरसों में बड़ी गिरावट देखने को मिली और सरसों 200 रुपये प्रति क्विंटल गिरकर 5800 तक चली गई। दिल्ली लॉरेंस रोड़ पर भी सरसों गिरावट के बाद 6250 पर बंद हुई। ब्रांडेड कंपनियों ने भी सरसों की खरीद भाव में कटौती की सलोनी प्लांट ने सरसों के भाव घटाकर 6850 तक कर दिए आगरा बीपी और शारदा प्लांट में भी सरसों के भाव घटाकर ₹6750 कर दिए। गोयल कोटा पर अंतिम भाव ₹50 गिरकर ₹6200 प्रति क्विंटल रह गए। गिरावट की वज़ह को मलेशिया के बाजार में इस चल रही गिरावट को भी माना जा रहा है। पिछले कुछ दिनों से मलेशिया का निर्यात लगातार गिर रहा है और पाम तेल के भाव में भी लगातार गिरावट बनी हुई है। ये भी पढे :- देखें आज के सरसों के लाइव रेट Sarso Live Rate Today 17 Jan 2023

हाजिर मंडियों के ताजा भाव
राजस्थान की नोहर मंडी में सरसों का भाव 6121, संगरिया मंडी में सरसों का रेट 5771,श्री गंगानगर मंडी में सरसों का भाव 6000, खाजूवाला मंडी में सरसों का रेट 5701, श्री विजयनगर मंडी में सरसों का रेट 5301, रायसिंहनगर मंडी में सरसों का भाव 6051, रावला मंडी में सरसों का रेट 5900, हनुमानगढ़ मंडी में 39.6 लैब सरसों का रेट 5753, गोलूवाला मंडी में कंडीशन सरसों का रेट 6200 ,पीलीबंगा मंडी में सरसों का रेट 5500, सादुलशहर मंडी में सरसों का रेट 6100, श्री करणपुर मंडी में सरसों का भाव 5937, जैतसर मंडी में सरसों का भाव 5701,और देवली उपज मंडी में कंडीशन सरसों का भाव ₹6000 प्रति क्विंटल तक दर्ज किया गया। हरियाणा की मंडियों की बात करें तो ऐलनाबाद मंडी में सरसों का भाव 5924, आदमपुर मंडी में सरसों का रेट 6011, सिरसा मंडी में सरसों का भाव 5850, भट्टू मंडी में सरसों का रेट ₹5946 प्रति क्विंटल तक रहा। इसके अलावा श्योपुर मंडी में नई आवक शुरू हुई। नई सरसों जिसमें 18 प्रतिशत नमी थी 4500 रुपये प्रति क्विंटल तक बिकी।  इस सरसों की 90-95 बोरी की आवक रही। गेहूं लगातार तेज | देखें आज के गेहूं/कनक के लाइव रेट wheat kanak gehu Live Rate Today 17 Jan 202

विदेशी बाजारों की अपडेट
जानकारों के अनुसार कमजोर निर्यात और मजबूत रिंगिट से मलेशियाई पाम तेल वायदा में गिरावट दर्ज की गई, क्योंकि सबसे बड़े खरीदारों भारत और चीन से मलेशियाई पाम तेल की मांग कम होने की चिंता है, खाद्य तेल का स्टॉक ज्यादा होने के कारण इनकी आयात मांग कमजोर है। किसान साथियो मलेशिया में भी खराब मौसम के कारण उत्पादन कमजोर होने की उम्मीद है, इसलिए मलेशिया में पाम तेल में बड़ी गिरावट की उम्मीद कम है। देश में भी सरसों के उत्पादक राज्यों में पाला पड़ रहा है जिससे कुछ जगह नुकसान की आशंका है। फ़िलहाल तेल तिलहन के बाजारों की हालत हर जगह और हर तरह से पतली हो गई है। बर्सा मलेशिया डेरिवेटिव्स एक्सचेंज (BMD) पर अप्रैल डिलीवरी के लिए बेंचमार्क पाम ऑयल अनुबंध 55 रिंगिट या 1.42% गिरकर 3,797 रिंगिट प्रति टन रह गया। इस दौरान चीन के डालियान का सबसे सक्रिय सोया तेल अनुबंध और इसका इसका पॉम तेल अनुबंध तेज हुआ । शिकागो बोर्ड ऑफ ट्रेड (CBOT) में सोया तेल (soya oil) की कीमत 0.38 सेंट की गिरावट के साथ 62.48 सेंट/पाउंड रह गई । ये भी पढे :-ईरान से बासमती बाजार के लिए अच्छी खबर | तेजी मंदी रिपोर्ट

घरेलू तेल और खल बाजार
घरेलू बाजार में जयपुर में सरसों तेल कच्ची घानी एवं एक्सपेलर की कीमतें मंगलवार को 10-10 घटकर क्रमशः 1295 रुपये और 1285 रुपये प्रति 10 किलो रह गई।  जबकि नेवाई में सरसों तेल एक्सपेलर की कीमत 1255 और सरसों तेल कच्ची घानी  के भाव 1280 तक रहे। सरसों खल 2440 और सरसों का रेट 5975 तक रहा। इस दौरान जयपुर में सरसों खल की कीमत 2520 रुपये प्रति क्विंटल पर स्थिर बनी रही । ये भी पढे :-क्या नरमा कपास के भाव में फिरसे तेजी आएगी देखे तेजी मंदी रिपोर्ट और नरमा कपास के भाव

सरसों की आवक घटी
देशभर की मंडियों में सरसों की दैनिक आवक मंगलवार को घटकर 1.65 लाख बोरियों की हुई, जबकि सोमवार को इसकी आवक 1.70 लाख बोरियों की हुई थी। कुल आवकों में से प्रमुख उत्पादक राज्य राजस्थान की मंडियों में 60 हजार बोरी, मध्य प्रदेश की मंडियों में 25 हजार बोरी, उत्तर प्रदेश की मंडियों में 10 हजार बोरी, पंजाब एवं हरियाणा की मंडियों में 30 हजार बोरी तथा गुजरात में 5 हजार बोरी, तथा अन्य राज्यों की मंडियों में 35 हजार बोरियों की आवक हुई। बासमती धान के ताजा भाव | Basmati Paddy Rate Today 17 January 2023

सरसों में आगे क्या
किसान साथियों पाला पड़ने की खबरों का सरसों के भाव पर पॉजिटिव असर देखने को मिल सकता है। इसके अलावा सरसों के तेल की खपत का सीजन तो चल ही रहा है। ऐसे यदि विदेशी बाजारों का साथ मिलता है तो संभव है कि सरसों में थोड़ी बहुत तेजी बन जाए। लेकिन बड़ी तेजी की उम्मीद करना वाजिब नहीं लगता। सरसों में यहां से आगे बड़ी गिरावट की संभावना भी कम है क्योंकि यहां से आगे नॉन कंडीशन सरसों का भाव एमएसपी की तरफ पहुंच चुका है। इसलिए अगर सरसों में थोड़ी बहुत तेजी बनती है तो मौका देख कर अपना माल बेचने पर विचार किया जा सकता है। बाकी व्यापार अपने विवेक से करें।

अपील | फसलों के भाव | आज के मंडी भाव (Anaj Mandi Rate)

हमारा किसान भाइयों और व्यापारी भाइयों से निवेदन है कि फसल बेचने और खरीदने से पहले, अपने पास की मंडी मे भाव (Anaj Mandi Rate) का पता कर ले भावों की जानकारी सार्वजानिक स्रोतों से प्राप्त की गयी है इस डाटा का उपयोग से होने वाली हानि के लिए मंडी भाव टुडे किसी भी तरह से जिम्मेदार नहीं है। इस पोस्ट में हमने ग्वार का भाव 2023,आज का मंडी भाव 2023,आज का मंडी भाव 2023, राजस्थान अनाज मंडी भाव 2023, हरियाणा मंडी भाव today, हरियाणा मंडी भाव today 2023, राजस्थान अनाज मंडी भाव 2023, आज का मंडी भाव: सरसों, मंडी भाव राजस्थान पत्रिका की जानकारी दी गयी है