Movie prime

धान रखा हुआ है तो यह रिपोर्ट देखना जरूरी है

paddy report

धान रखा हुआ है तो यह रिपोर्ट देखना जरूरी है

किसान साथियो मंडी भाव टुडे पर हम सरसों, गेहूं चावल, धान और ग्वार को लेकर समय समय पर तेजी मंदी रिपोर्ट लेकर आते रहते हैं। हमारा एकमात्र लक्ष्य किसान साथियो को उनकी फसल का टॉप भाव दिलवाना है। इसके लिए जरूरी है कि भाव के अलावा बाजार में चल रही खबरों को सही समय पर किसान साथियो तक पहुँचाया जा सके। मंडी भाव टुडे पर पिछले चार साल से बस हमारी यही कोशिश रही है। आज की रिपोर्ट में हम धान को लेकर बन रही संभावनाओं पर गौर करेंगे। WhatsApp पर भाव पाने के लिए ग्रुप join करे

किसान साथियो धान का यह सीज़न बाकी सीजन से अलग है। इस सीज़न में बासमती धान ने अब तक बने सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। ऐसा कहने के कई कारण हैं। पिछले कई सीज़न से हम धान के भाव को कवर कर रहे हैं लेकिन धान में इतने लंबे समय लगातार तक तेजी नहीं टिक पायी है। अक्सर ऐसा होता था कि कुछ दिन की तेजी के बाद कोई ना कोई ऐसी खबर आ जाती थी जो धान के भाव को नीचे खींच लेती थी। लेकिन अच्छी बात यह है कि इस बार ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है। अगर टोटल देखा जाये तो इस पूरे सीज़न में सिर्फ 4 से 5 दिन ही ऐसे आए होंगे जब धान में मंदी दिखी है। जब भी मंदी आयी वह अगले 2 से 3 दिन में ही कवर कर ली गयी है। इन सब बातों से यह निष्कर्ष निकाला जा सकता है कि धान में इस बार बड़ी मजबूती है। ये भी पढे :- देखें आज के सरसों के लाइव रेट Sarso Live Rate Today 03 Dec 2022

क्या है माहौल
शनिवार के बाजार की बात की जाए तो धान के तेजी देखने को मिली है। हरियाणा की लगभग सभी मंडियों में 1121 धान में 80 रुपये प्रति क्विंटल से लेकर 150 रुपये प्रति क्विंटल तक कि तेजी रही। पानीपत की मदलोडा मंडी में 1121 धान के भाव ने फिर से 4400 का स्तर छू लिया जबकि 1718 धान का भाव भी 4000 के उपर निकलता हुआ दिखा। बरवाला, सफीदों, रोहतक, भूना, जुलाना और गोहाना जैसी मंडियों में 1121 धान के भाव 4300 के उपर निकल गए। बासमती 30 नंबर में फिर से तूफानी तेजी लौटती दिखी और भाव लगभग 250 रुपये उछलकर फिर से 6400 के पास पहुंच गया। हालांकि पंजाब की मंडियों में उतनी तेजी नजर नहीं आयी। अमृतसर मंडी में 1121 धान के भाव 4425 जबकि तरण तारण मंडी में 1121 के भाव 4385 रुपये प्रति क्विंटल के आसपास बने रहे। धान 1401 ने भी ऊंची छलांग लगायी है और भाव 4300 के पार निकल गए हैं मदलोडा मंडी में 1401 धान 4315 तक बिक चुका है। ये भी पढे :- बड़ी गिरावट के बाद शाम को सरसों में सुधार देखें आज की तेजी मंदी रिपोर्ट

चावल के भाव की बात करें तो 1121 स्टीम क्वालिटी के चावल का भाव 8550 के आसपास चल रहा है और इसमे कोई तेजी देखने को नहीं मिली है। सेला क्वालिटी में भी भाव 7700 के आसपास चल रहे हैं। चावल के भाव को देखें तो फ़िलहाल यहां से आगे धान मे कोई बड़ी तेजी बनती दिखाई नहीं दे रही है। कल की तेजी की बड़ी वज़ह धान की आवक के सिकुड़ने को ही बता जा रहा है।

धान में आगे क्या
किसान साथियो हम अपनी लगभग हर रिपोर्ट में बताते हैं कि धान का बाजार बहुत ही ज्यादा अनिश्चितता से भरा हुआ है यहां पर कोई भी देसी विदेशी घटना भाव को प्रभावित कर सकती है। ऐसे में अगर आप धान को होल्ड करने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको प्रतिदिन धान के भाव पर कड़ी नजर रखने की जरूरत होगी। अगले 10 दिनों में मंडियों से धान की आवक लगभग आधी से भी कम रह जाएगी ऐसे में भाव में थोड़ी बहुत तेजी और भी बन सकती है लेकिन चावल के भाव को देखते इस पर शंका हो रही है। ऐसे में जिन किसान भाइयों को ज्यादा रिस्क नहीं लेना है वह इन भावों पर अपना माल निकाल सकते हैं। मजबूत किसान ही माल को होल्ड करें। ये भी पढे :- देखें आज के गेहूं/कनक के लाइव रेट wheat kanak gehu Live Rate Today 03 Dec 2022

आपकी सुविधा के लिए बासमती चावल और बासमती धान के भाव का संक्षिप्त में विवरण नीचे दे दिया गया है

चावल के ताजा भाव Basmati Rice Rates

चावल 1121
चावल 1121 गोल्डन सेला ₹ 8150  से  8200
चावल 1121 सेला ₹ 7600  से  7700
स्टीम ₹ 8475  से  8550

चावल 1718
चावल 1718 स्टीम (नया)₹ 7600  से  7800
चावल 1718 गोल्डन सेला (नया ) ₹ 7350  से  7450
चावल 1718 सेला (नया) ₹ 6800  से  6850

1509
चावल 1509 गोल्डन सेला (नया) ₹ 7350  से  7400
चावल 1509 सैला (नया )₹ 6800  से  6850
चावल 1509 स्टीम (नया)₹ 7800  से  7900

1401
चावल 1401 स्टीम (नया) ₹ 7600  से  7700

ताज
चावल ताज सेला ₹ 5850  से  5900

सुगंधा
चावल सुगंधा स्टीम (नया) ₹ 6800  से  6850

सरबती
चावल सरबती स्टीम (नया)₹ 6450  से  6500

PR  11/14
चावल गोल्डन सेला (नया) ₹ 4150  से  4200
चावल स्टीम (नया) ₹ 3900  से  4000
चावल सेला (नया) ₹ 3950  से  4000

RH 10
चावल सेला (नया) ₹ 5100  से  5150
चावल स्टीम (नया) ₹ 5900  से  5950
चावल गोल्डन सेला (नया) ₹ 5400  से  5450


धान के ताजा भाव

उकलाना मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4300

जुलाना मंडी
धान 1718 हाथ भाव ₹ 3991

भूना मंडी
धान 1718 हाथ भाव ₹ 3961
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4312

गंजबासोदा मंडी
धान कंबाइन भाव ₹ 3200
धान 1121 कंबाइन भाव ₹ 3400
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 3300
धान 1401 कंबाइन भाव ₹ 3500
आवक 2000/3000 बोरी

टोहाना मंडी
धान DP 1401 भाव ₹ 4170 मंदी 5
धान 1125 हाथ भाव ₹ 3880
धान 1718 हाथ भाव ₹ 3925 तेजी 25
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4180 तेजी 25
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3780 मंदी 70

सिरसा मंडी
धान 1401 भाव ₹ 4217 तेजी 31

कैथल मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4290
धान 1718 हाथ भाव ₹ 3925 तेजी 30
धान बासमती भाव ₹ 6280 मंदी 20

खैर मंडी
धान सरबती भाव ₹ 2932 तेजी 31
धान सुगंधा भाव ₹ 3182 तेजी 31
धान 1718 भाव ₹ 3611 मंदी 40
धान 1121 भाव ₹ 4001 तेजी 50
धान DP भाव ₹ 3873 तेजी 22
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3671 मंदी 20
आवक 15000 बैग्स

गोहाना मंडी
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3671 मंदी 29
धान 1401 भाव ₹ 3900
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4366 तेजी 115
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4051 तेजी 93
धान बासमती भाव ₹ 6211

गन्नौर मंडी
धान 1718 हाथ भाव ₹ 3911 तेजी 90

खनौरी मंडी
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3800
धान 1718 हाथ भाव ₹ 3950 तेजी 10
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 3850 तेजी 25
धान 1401 कंबाइन भाव ₹ 4135

समालखा मंडी
धान 1718 हाथ भाव ₹ 3925 तेजी 104
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4295 तेजी 44
धान 1509 हाथ भाव ₹ 3661

फतेहाबाद मंडी
धान 1401 भाव ₹ 4210

रानिया मंडी
धान 1401 भाव ₹ 4200 तेजी 28
धान PB1 भाव ₹ 4021

जुलाना मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4321 तेजी 71
धान 1718 हाथ भाव ₹ 3971 तेजी 46

रोहतक मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4311 तेजी 90
धान 1718 हाथ भाव ₹ 3951 तेजी 100

अम्बाला सिटी मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4281 तेजी 10

भुना मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4262

पिहोवा मंडी
धान बासमती भाव ₹ 6342 तेजी 217

नारनौंद मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4350 तेजी 89
धान 1718 हाथ भाव ₹ 3960 तेजी 60

अमृतसर मंडी
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 3850
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4055
धान 1121 कंबाइन भाव ₹ 4200
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4425
आवक 10000 बैग्स

कोटकपूरा मंडी
धान 1121 कंबाइन भाव ₹ 4170 तेजी 20
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 3870 तेजी 20
धान 1401 कंबाइन भाव ₹ 4000

मदलोडा मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4400 तेजी 50
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4060 तेजी 95

बेरी मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4271

सफीदों मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4341
धान 1718 हाथ भाव ₹ 3981

अलेवा मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4290
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4000

बूंदी मंडी
धान 1121 भाव ₹ 3600 तेजी 50
धान 1718 भाव ₹ 3500 मंदी 75
धान 1509 भाव ₹ 3325
धान सुगंधा भाव ₹ 3125 तेजी 25
आवक 70000 बैग्स

उचाना मंडी
धान 1718 हाथ भाव ₹ 3911 तेजी 70

तरनतारन मंडी
धान 1121 कंबाइन भाव ₹ 4250
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4385 मंदी 133
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 4000
धान 1718 हाथ भाव ₹ 4083 मंदी 85
धान P7 हाथ भाव ₹ 3955
धान P7 कंबाइन भाव ₹ 3800
आवक 11000 बैग्स

मंडीदीप मंडी MP
धान PB 1 भाव ₹ 3640

असंध मंडी
धान 1718 हाथ भाव ₹ 3950
धान बासमती भाव ₹ 6250

निगधू मंडी
धान बासमती भाव ₹ 6390

बरवाला मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4331 तेजी 80

पिल्लू खेड़ा मंडी
धान 1718 हाथ भाव ₹ 3996
धान 1121 कंबाइन भाव ₹ 4001
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4365
धान बासमती भाव ₹ 6351
आवक 15000 बैग्स

रेवाड़ी मंडी
धान 1121 हाथ भाव ₹ 4287
धान 1718 हाथ भाव ₹ 3750

अपील | फसलों के भाव | आज के मंडी भाव (Anaj Mandi Rate)

हमारा किसान भाइयों और व्यापारी भाइयों से निवेदन है कि फसल बेचने और खरीदने से पहले, अपने पास की मंडी मे भाव (Anaj Mandi Rate) का पता कर ले भावों की जानकारी सार्वजानिक स्रोतों से प्राप्त की गयी है इस डाटा का उपयोग से होने वाली हानि के लिए मंडी भाव टुडे किसी भी तरह से जिम्मेदार नहीं है।