Movie prime

ग्वार में तेजी के बड़े संकेत | ग्वार होगा 7000 पार | रिपोर्ट

guar report

किसान साथियो ग्वार के भाव को लेकर किसानो और व्यापरियों के मन में उत्सुकता बनी हुई है। वज़ह यह है कि कई दिन से ग्वार में मजबूती के संकेत बाजार में बने हुए हैं। लेकिन मजबूत संकेत होने के बावजूद भी ग्वार में पिछले 15 दिन से कोई बड़ी तेजी बनती दिखाई नहीं दी है। ग्वार 5500 से 6000 की रेंज में ही घूम रहा है। इस रिपोर्ट में हम ग्वार की चाल को समझने की कोशिश करेंगे और उन कारणों की चर्चा करेंगे जो ग्वार के भाव को बढ़ने नहीं दे रहे हैं। WhatsApp पर भाव पाने के लिए ग्रुप join करे

किसान साथियो ग्वार के उत्पादन को लेकर अब नया डेटा सामने आ रहा है। अब ग्वार सीड के उत्पादन का अनुमान  60 से 65 लाख बोरी दिया जाने लगा है। काफी दिन हो चुके हैं जब ग्वार के उत्पादन का अनुमान घटाया गया था। तब से ही किसान और व्यापारी ग्वार में बड़ी तेजी का सपना देख रहे हैं। अगर सीज़न के दौरान एक दो दिन की तेजी को छोड़ दें (जब ग्वार 7000 के पार हुआ था)  तो अभी तक कोई बड़ी तेजी दिखाई नहीं दी है। हालांकि ये बात बिल्कुल सही है कि सीजन शुरू होने से लेकर अब तक ग्वार सीड में करीब 1500 रुपए और ग्वार गम में 5 हजार रुपए से अधिक की तेजी आ चुकी है। लेकिन हाजिर मंडियों में ग्वार सीड का भाव अभी भी 5500 से 6100 के दायरे में घूम रहा है। देखें आज के सरसों के लाइव रेट Sarso Live Rate Today 21 Jan 2023

अब किसान को ग्वार में 8000 के भाव का इंतजार है। ग्वार के फंडामेंटल मजबूत जरूर हैं लेकिन 8000 का भाव संभव होगा या नहीं, अभी कुछ कहना कठिन है। ग्वार के बाजार के जानकारों की राय के अनुसार ग्वार का भाव बाजार 6 हजार 6200 का दायरा तोड़कर लगभग अगले एक महीने में 7 हजार के स्तर को छू सकता है, लेकिन उससे पहले 100 से 200 रुपए की गिरावट भी आ सकती है। सरसों में जल्द बनेगा सुधार | देखें सरसों की तेजी मंदी रिपोर्ट

किसान साथियो ग्वार में बड़ी तेजी इसलिए नहीं बन रही है क्योंकि जैसे ही बाजार थोड़ा सा उठता है स्टॉकिस्ट अपना माल निकालना शुरू कर देते हैं और बाजार की चाल रुक जाती है। कुछ मजबूत किसानों ने भी कई साल से ग्वार को स्टॉक करके रखा हुआ है और वे तेजी का इंतजार कर रहे हैं। बाजार के तेज होते ही ये भी अपना माल निकालना शुरू कर देते हैं यही वज़ह है कि ग्वार में एकदम से बड़ी तेजी नहीं बन पा रही है बाजार की उम्मीद के विपरीत सरसों डाउन | जानिए क्या रही वज़ह | सरसों तेजी मंदी रिपोर्ट

ग्वार की कटाई के बाद सीज़न की शुरुआत से लेकर अब तक लगभग 35 लाख बोरी ग्वार की आवक हो चुकी है। आवक के ट्रेंड को देखते हुए यह अनुमान है कि आगामी 7 से 8 माह के भीतर 25 से 30 लाख बोरी ग्वार और आने की संभावना है। क्योंकि दैनिक आवकों का औसत लगभग 25 हजार बोरी है। निर्यात की बात करें तो ग्वार गम का 27 से 30 हजार टन प्रति माह निर्यात हो रहा है। इतने गम के निर्यात की पूर्ति के लिए हर माह 10 लाख बोरी की आवश्यकता होती है। जाहिर सी बात है कि आवकों का स्तर यह आपूर्ति नहीं कर पा रहा है। इसलिए बाजार के जानकारों का कहना है कि बाजार धीमी गति से आगे बढ़ेगा और हल्के उतार-चढ़ाव भी आते रहेंगे, लेकिन कुल मिलाकर ग्वार सीड और गम में लंबी अवधि में मंदी की कोई संभावना नहीं है बाकी व्यापार अपने विवेक से करें 80 मन प्रति एकड़ से ज्यादा गेहूं उत्पादन लेना हैं, तो जल्दी करें ये छोटा सा काम

आपकी सुविधा के लिए ग्वार के ताजा भाव नीचे दे दिए गए हैं

श्री गंगा नगर मंडी ग्वार भाव ₹ 5998

संगरिया मंडी ग्वार भाव ₹ 6060
सिरसा मंडी ग्वार भाव ₹ 5650
श्री विजयनगर मंडी ग्वार भाव ₹ 6074
सूरतगढ़ मंडी ग्वार भाव ₹ 5928
रावला मंडी ग्वार भाव ₹ 5925
नोखा मंडी ग्वार भाव ₹ 5980
नागौर मंडी ग्वार भाव ₹ 5850
रायसिंहनगर मंडी ग्वार भाव ₹ 6006

देखें आज के गेहूं/कनक के लाइव रेट wheat kanak gehu Live Rate Today 21 Jan 2023 
भट्टू मंडी ग्वार भाव ₹ 5625
रावतसर मंडी ग्वार भाव ₹ 5858
नोहर मंडी ग्वार भाव ₹ 5930
गोलूवाला मंडी ग्वार भाव ₹ 5855
रावतसर मंडी ग्वार भाव ₹ 5858
नोहर मंडी ग्वार भाव ₹ 5930
गोलूवाला मंडी ग्वार भाव ₹ 5855

आदमपुर मंडी ग्वार भाव ₹ 5752 मंदी 124
ऐलानाबाद मंडी ग्वार भाव ₹ 5850 मंदी 71